उत्तरप्रदेश समाचार ; यूपी के अमेठी में महिला इंस्पेक्टर का शव फंदे से झूलता हुआ मिला , संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है मौत अपने आवास में फंदे से लटकती मिली महिला एसआई

 

मोहनगंज थाना अध्यक्ष उसी समय दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और काफी देर तक मेहनत मशक्कत करने के बाद खिड़की तोड़कर घर के अंदर जाया गया और पंखे से लटकते हुए एसआई के शव को नीचे उतारकर नजदीकी हॉस्पिटल में भेजा गया 



उत्तरप्रदेश समाचार : यूपी के  जिले अमेठी  उस समय पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जब पुलिस विभाग की महिला एसआई की उसके सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने की सूचना मिली घटना की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस के आला अधिकारी मौके वारदात पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए भिजवा दिया इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है



 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिले अमेठी के थाना मोहनगंज में तैनात एसआई रश्मि यादव का उसके सरकारी आवास केंद्र छत के पंखे से लटकता हुआ शव मिला इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली तो पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया मोहनगंज थाना अध्यक्ष उसी समय दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और काफी देर तक मेहनत मशक्कत करने के बाद खिड़की तोड़कर घर के अंदर जाया गया और पंखे से लटकते हुए एसआई के शव को नीचे उतारकर नजदीकी हॉस्पिटल में भेजा गया 


हॉस्पिटल पहुंचते ही वहां डॉक्टरों ने एसआई रश्मि यादव  की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना की सूचना पाकर वहां के एसपी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे वही सीएचसी के डॉक्टर ने कहा कि थाने में तैनात एसआई रश्मि यादव को  अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था जहां पर उनकी जांच करने के बाद  अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है


अपने ही दुपट्टे का बनाया फंदा  दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव

थाने का मुंशी दोपहर करीब साढ़े 3 बजे  एसआई रश्मि  यादव को बुलाने गया तो कमरे का दरवाजा

नहीं खुला। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक व

अन्य स्टाफ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर गई, तो महिला दरोगा का

शव दुपट्टे से  बनाए हुए फंदे से लटकता मिला। मोहनगंज  थानाध्यक्ष दलबल सहित तुरंत मौके पर

पहुंचे । एसआई रश्मि यादव को नीचे उतार कर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रश्मि यादव

को मृत घोषित कर दिया।


लेकिन यह मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि जिस तरह से एसआई रश्मि यादव का शव फंदे से

लटकता हुआ मिला उसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारा और हॉस्पिटल

भिजवा दिया लेकिन यहां पर पुलिस को पहले पूरे कमरे की और उस ज्यादा की वीडियोग्राफी

करवानी और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर उस जगह की जांच करवानी चाहिए थी और अपने आला

अधिकारियों के आने तक कुछ शव को  नहीं उतारना चाहिए था इन सब सवालों के घेरे में है यूपी

पुलिस कि आखिर क्यों इतनी जल्दबाजी दिखाई गई   एस आई  के इस तरह खुदकुशी करने के

मामले में इस सारे मामले की जांच होनी चाहिए अहम सवाल यह है कि जब मामला संदिग्ध हो चुका था तो मौके की वीडियोग्राफी तुरंत क्यों नहीं कराई गई। शव को उच्च अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के आए बिना क्यों उतरवा दिया गया।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ