मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गेंदबाज उमरान मलिक ने दिखाया अपनी गेंदबाजी का जादूपेरेंट्स के धाकड़ बल्लेबाजों को किया आउट इस तूफानी गेंदबाज ने हार्दिक पांड्या सहित गुजरात के पांच महत्वपूर्व बल्लेबाजों को आउट किया. हालांकि यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद नहीं जीत पाया. उमरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
आईपीएल 2022 समाचार : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार 27 अप्रैल को एक महा मुकाबला देखने को मिला. गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया. लेकिन युवा तेज गेंदबाज हैदराबाद के उमरान मलिक ने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने पांच शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसमें गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल जैसे धुरंधर शामिल है.
गेंदबाजी में केवल उमरान मलिक को ही सफलता मिली
मुंबई के वानखेड़े में आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में केवल उमरान मलिक को ही 5 विकेट लेने में सफलता मिली और कोई भी गेंदबाज अपनी गेंदबाजी का कमाल नहीं दिखा पाया गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया वह भी एक स्पिनर के भरोसे क्योंकि राशिद खान ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर गुजरात की झोली में यह जीत डाली.
हार्दिक पांड्या को उमरान मलिक ने किया आउट
उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट चटकाए. उन्होंने शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर और अभिनव मनोहर जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को कियाआउट हार्दिक पांड्या को छोड़कर उन्होंने बाकी के चार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर दिया आईपीएल सीजन में उमरान मलिक द्वारा किया गया यह सबसे शानदार प्रदर्शन है
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये उमरान मलिक
जम्मू-कश्मीर इस युवा बल्लेबाज को मैच हारने के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इस युवा की तेज रफ्तार गेंदबाजी के सभी लोग कायल है. गेंदबाजी में गति के साथ-साथ उनके पास जो नियंत्रण है, उसके बारे में कई पूर्व क्रिकेटर उमरान मलिक की तारीफ कर चुके हैं. सुनील गावस्कर सहित कई महान क्रिकेटर उमरान मलिक को टीम इंडिया में भी मौका दिए जाने की बात कह चुके हैं यहां तक कि महान कपिल देव ने भी इस युवा तेज गेंदबाज की तारीफ की है.

0 टिप्पणियाँ