हिमाचल : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से लाहौल जाने के लिए पर्यटकों को इलेक्ट्रिक बस की सवारी करने का मजा मिलेगा हिमाचल सरकार ने अब मनाली से लाहौल के बीच पहले इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा शुरू की है अब इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक बस की सुविधा मिलेगी यह इलेक्ट्रिक बस मनाली से कोकसर के स्नो प्वाइंट के लिए सुबह रवाना होगी और सैलानी अब अटल टनल होते हुए कोकसर के स्नो प्वाइंट तक इस बस के सुहाने सफर का भी मजा ले सकेंगे वहीं इलेक्ट्रिक बस के शुरू होने से जहां एचआरटीसी की आय बढ़ेगी तो वहीं, सैलानियों को भी टैक्सियों के महंगे किराए से निजात मिलेगी.
मनाली का रोहतांग दर्रा अभी बहाल नहीं हुआ है इसलिए एचआरटीसी ने अटल टनल होते हुए कोकसर और ग्राफू तक बस भेजना शुरू की है.इस इलेक्ट्रॉनिक बस का किराया भी मात्र 400 रुपये प्रति सवारी रखा गया है यह बस सुबह हिमाचल रोडवेज के मनाली बस स्टैंड से बस 9:30 बजे रवाना होगी रोहतांग वाला रूट खुल जाने के बाद इस बस को मनाली से मंडी होते हुए रोहतांग भेजा जाएगा और रोहतांग के साथ-साथ उपचार व अटल टनल होते हुए वापस मनाली आया करेगी
आपको बता दें कि रोहतांग दर्रा पास करने के लिए पेट्रोल में डीजल के वाहनों को अनुमति लेना अनिवार्य है जबकि इस इलेक्ट्रिक बस को इस अनुमति की जरूरत नहीं होगी
हिमाचल प्रदेश रोडवेज कुल्लू के आरएम डीके नारंग ने बताया कि शुरुआती दिनों में यह बस वाया सोलंग और अटल टनल होते हुए कोकसर में बने स्नो प्वाइंट के लिए शुरु की गई है. इसका किराया 400 रुपये निर्धारित किया है. उन्होंने बताया कि जब रोहतांग खुल जाएगा तो यह बस कोठी, मढ़ी और राहनी नाला होते हुए रोहतांग जाएगी. रोहतांग में सैलानियों को बर्फ की दीदार करवाते हुए वापसी में अटल अटल के दीदार करवाकर सोलंगनाला होते हुए मनाली लौटेगी.

0 टिप्पणियाँ