झारखंड समाचार : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बचाव में आगे आई जेएमएम कहा बीजेपी नेताओं ने सरकार गिराने के लिए की थी साजिश

जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि खदान लीज का मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के 9-A के दायरे में नहीं आता है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार को गिराने के लिए एक साजिश के तहत यह सब किया है

झारखंड समाचार : रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खदान लीज मामले में अब जेएमएम खुलकर सामने आ गई है. जेएमएम केंद्रीय कार्यालय में विधायक सुदिव्य कुमार और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आरोप का कानूनी तर्क और उदाहरण के साथ जवाब दिया है जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि खदान लीज का मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के 9-A के दायरे में नहीं आता है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार को गिराने के लिए एक साजिश के तहत यह सब किया है

 

विधायक दिव्या कुमार ने यह भी कहा कि जिस माइंस की बात कही जा रही है वहां अब तक किसी प्रकार का कोई खनन नहीं हुआ है यहां तक की उस जमीन पर अब तक बिजली का कनेक्शन तक नहीं है  और ना ही जीएसटी का कोई मामला खदान पर नहीं बनता है हेमंत सोरेन ने इस खदान लीज का उल्लेख 2009 से लेकर 2019 तक के चुनाव में शपथ के माध्यम से किया है. चुनाव आयोग को इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अपना पक्ष रखने का मौका देना चाहिये. न्यायालय को भी इस मामले में नजर रखने की जरूरत है.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो विधायक सुदिव्या कुमार सोनू ने कहा कि खदान पट्टे का मामला जनप्रतिनिधित्व कानून के 9-ए के दायरे में नहीं आता है. बीजेपी नेता साजिश के तहत राज्य सरकार गिराने के लिए राजनीति कर रहे हैं.

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ