राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर संयुक्त व्यापार मण्डल द्वारा उम्मेद सिंह रतनू के स्थानान्तरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन व्यापारी वर्ग को दिए गए सहयोग को अविस्मरणीय बताया

अध्यक्ष तरसेम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों व सदस्य व्यापारियों ने फूलमालायें पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर उम्मेदसिंह रतनू का सम्मान किया।

श्रीगंगानगर: संयुक्त व्यापार मण्डल द्वारा कर्तव्यनिष्ठ उपखण्ड अधिकारी उम्मेदसिंह रतनू का श्रीगंगानगर से एडीएम बाड़मेर के पद पर स्थानान्तरण होने पर श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मन्दिर प्रांगण में शुक्रवार सांय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष तरसेम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों व सदस्य व्यापारियों ने फूलमालायें पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर उम्मेदसिंह रतनू का सम्मान किया।

अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, महामंत्री नरेश सेतिया, मंत्री राधेश्याम बंसल, रमेश अग्रवाल, सौरभ जैन, दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सचिव विनय जिंदल, अर्जुन राजपाल आदि वक्ताओं ने उम्मेद सिंह रतनू के कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की तथा उन्हें स्वच्छ छवि का व्यापारी व आमजन हितैषी अधिकारी बताया। संयुक्त व्यापार मण्डल को समय-समय पर उनका सहयोग सदैव मिलता रहा, विशेषकर कोरोनाकाल के दौरान उनकी सेवाएं व व्यापारियों को दिया गया सहयोग अविस्मरणीय है।  

उम्मेद सिंह रतनू ने अपने उदबोधन में संयुक्त व्यापार मण्डल द्वारा दिए गए सहयोग व सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा हर व्यक्ति की हरसम्भव मदद व सहयोग करने का प्रयास किया। श्रीगंगानगर के लोग बहुत अच्छे हैं तथा प्रशासन को सहयोग करते हैं। उनके दिल में श्रीगंगानगर की जनता की याद हमेशा रहेगी।

इस अवसर पर रमेश गर्ग, अर्जुन राजपाल, पवन बत्तरा, सुरेन्द्र गर्ग काका, राधेश्याम बंसल, निश्चय जनवेजा, नरेन्द्र चौधरी, हरिओम लूथरा, सोनू अनेजा, राजकुमार जैन, पवन सरना, रणवीर मिड्ढा, रामचन्द कालड़ा, कृष्ण वधवा, अशोक कथूरिया, राजपाल पपनेजा, एसएल कक्कड़, विजय कुमार मित्तल, दीपक कालड़ा, मुकेश तलूजा, पवन सरना, रवि दीवान, लेखराज बंसल, राधेश्याम मित्तल, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्ण जसूजा, राज सुखीजा नीटा, नरेन्द्र सेतिया, मनीष गोयल, विमल नागपाल, आकाशदीप सोनी, प्रवीण बलाना, पवन बंसल, सुभाष भाटिया, अशोक शर्मा, हरीश जसूजा सहित संयुक्त व्यापार मण्डल पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उम्मेद सिंह रतनू के साथ सभी ने सामूहिक जलपान का आनंद प्राप्त किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ