राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर अपना घर आश्रम द्वारा ‘मिलन अभियान’ निरन्तर जारी अपना घर आश्रम के स्वयं के विशाल भवन निर्माण से असहाय लावारिस हो रहे हैं लाभांवित

अपना घर आश्रम पठानवाला, श्रीगंगानगर द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा करते हुए नर सेवा - नारायण सेवा की भावना से ‘मिलन अभियान’ के तहत असहाय लावारिस व्यक्तियों को पुनर्वास के लिए भर्ती करने का सिलसिला निरन्तर जारी है। 



श्रीगंगानगर : अपना घर आश्रम पठानवाला, श्रीगंगानगर द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा करते हुए नर सेवा - नारायण सेवा की भावना से ‘मिलन अभियान’ के तहत असहाय लावारिस व्यक्तियों को पुनर्वास के लिए भर्ती करने का सिलसिला निरन्तर जारी है। अपना घर आश्रम के सेवा साथी ने बताया कि गत दिवस एक पीडि़त पुरुष प्रभुजी को लावारिस स्थिति में सुखाडिय़ा सर्किल श्रीगंगानगर से रमेशकुमार की सूचना पर अपना घर आश्रम 17 एमएल पठानवाली में सेवा व उपचार के लिए भर्ती प्रवेशांक 499 पर भर्ती किया गया। 


यह व्यक्ति अपना नाम संजय बता रहा है। उक्त प्रभुजी अपने परिवार के बारे में जानकारी देने में असमर्थ हैं। अपना घर आश्रम ने आमजन एवं जिलेवासियों से उक्त प्रभुजी के परिजनों के बारे में जानकारी होने पर सूचित करने का आह्वान किया है, ताकि प्रभुजी को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। अपना घर आश्रम के स्वयं के भवन निर्माण से प्रभुजनों को रखने की क्षमता में बढ़ौतरी होने से असहाय लावारिस लाभांवित हो रहे हैं। अपना घर श्रीगंगानगर द्वारा समस्त जिलेवासियों से पीडि़त, लावारिस व असहाय मानव स्वरूप प्रभुजनों को देखने पर उन्हें अपना घर आश्रम पठानवाला में पहुंचाने का आग्रह किया गया है, 



ताकि ऐसे प्रभुजनों की उचित सेवा-सुश्रुषा, देखभाल व ईलाज की जा सके तथा उनके परिवार से मिलाया जा सके। इसके लिए अपना घर आश्रम के मोबाइल नम्बर 87643-96816, 94144-80804, 94140-88002, 99281-12140, 93520-19202 तथा 94625-53354 पर सूचना देकर इस ईश्वरीय सेवा कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया गया है।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ