राजस्थान समाचार :श्रीगंगानगर नागरिक सुरक्षा द्वारा उपनियंत्रक उम्मेद सिंह रतनू के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

उम्मेद सिंह रतनू के कुशल नेतृत्व में कोरोनाकाल सहित मॉक ड्रिल व अन्य आपदाओं में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने समस्त जिम्मेवारियों का बखूबी भली-भांति निर्वहन किया।


श्रीगंगानगर : नागरिक सुरक्षा श्रीगंगानगर के उप नियंत्रक एवं जिला उपखण्ड मजिस्ट्रेट उम्मेद सिंह रतनू के सम्मान में कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीफ वार्डन निर्मल जैन ने कहा कि उम्मेद सिंह रतनू के कुशल नेतृत्व में कोरोनाकाल सहित मॉक ड्रिल व अन्य आपदाओं में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने समस्त जिम्मेवारियों का बखूबी भली-भांति निर्वहन किया। उन्होंने श्री रतनू को ए.डी.एम. बाड़मेर बनने पर शुभकामनाएं दी। 


आत्माराम स्वामी पूर्व फायर प्रभारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान फायर प्रभारी हेतराम स्वामी, जगदीश कुमार, जेठाराम, मनोज कुमार डिविजनल वार्डन सुशील शर्मा, अनिल आर्य, निर्मल जैन, दीपक शर्मा, राजपाल, प्लाटून कमाण्डर जयप्रकाश, हैड कांस्टेबल दीपक जोशी, प्रगट सिंह, हंसराज, गुरप्रीत सिंह, गोविन्द स्वामी ने उम्मेद सिंह रतनू को फूलमालायें पहनाकर तथा सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन-सम्मान किया।


इस अवसर पर उप नियंत्रक उम्मेद सिंह रतनू ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने कोरोनाकाल व अन्य आपदाओं में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं, जिसकी उन्होंने मुक्तकंठ से सराहना की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ