इस मौके पर साहिल बंगाली ने जिला प्रभारी मंत्री को छात्र समस्याओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा युवाओं व छात्रों के हित में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू जन कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए
श्रीगंगानगर : एनएसयूआई NSUI जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल से मुलाकात की गई तथा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाऊस में जिला प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।
इस मौके पर साहिल बंगाली ने जिला प्रभारी मंत्री को छात्र समस्याओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा युवाओं व छात्रों के हित में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू जन कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन योंजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करके छात्रों व युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आपको बता दें कि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष व युवा मजदूर नेता साहिल बंगाली समाज सेवा के कामों में हमेशा एक्टिव रहते हैं वह हर जरूरतमंद की मदद के लिए अपनी टीम के साथ काम करते हैं ऐसे ही युवा नेता की आज समाज को जरूरत है जो हर तरह से समाज को समर्पित हो मैं अपनी जनता की परेशानियों को सरकार तक पहुंचा सके साहिल बंगाली हमेशा ही ऐसे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं वह अपनी पूरी टीम के साथ समाज सेवा के कामों में हर तरह से मदद करते हैं

0 टिप्पणियाँ