राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर अस्थाई सफाई कर्मचारियों को गत माह के वेतन का अविलम्ब भुगतान करने की माँग समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को परिवार के पालन-पोषण में हो रही है भारी कठिनाई : अनिल धारीवाल

अस्थाई सफाई कर्मचारियों तथा ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राईवरों व हैल्पर सफाई कर्मचारियों को गत माह मार्च, 2022 के वेतन का अविलम्ब भुगतान करने की माँग की है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने आज नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर शहर के 65 वार्डों में सफाई का कार्य कर रहे अस्थाई सफाई कर्मचारियों तथा ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राईवरों व हैल्पर सफाई कर्मचारियों को गत माह मार्च, 2022 के वेतन का अविलम्ब भुगतान करने की माँग की है।

जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि शहर के समस्त 65 वार्डों में अस्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा समर्पित भाव से सफाई कार्य किया जा रहा है तथा ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राईवरों व हैल्पर सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा उठाव तथा घर-घर से कचरा एकत्रीकरण का कार्य करके शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार फर्म द्वारा उक्त सफाई कर्मचारियों को अप्रैल का आधा माह बीत जाने के बावजूद अभी तक गत माह मार्च, 2022 के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। 

 

जबकि शहर के 65 वार्डों में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारी तथा ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राईवर व हैल्पर सफाई कर्मचारी अस्थाई श्रमिक हैं एवं वेतन से ही परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है, इसलिए समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार के गुजारे में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे सैंकड़ों सफाई कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। माह मार्च, 2022 का वेतन आज तक नहीं मिलने से शहर के 65 वार्डों में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों तथा ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राईवरों व हैल्पर सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि यूनियन ने नगर परिषद आयुक्त सचिन यादव से पुरजोर शब्दों में माँग की है कि शहर के 65 वार्डों में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों तथा ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राईवरों व हैल्पर सफाई कर्मचारियों को अविलम्ब माह मार्च, 2022 के वेतन का भुगतान किया जाए तथा भविष्य में प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आवश्यक रूप से भुगतान करने के लिए ठेकेदार फर्म को पाबंद किया जाए। इस पर आयुक्त सचिन यादव ने माह मार्च, 2022 के वेतन का शीघ्र भुगतान करने के लिए सम्बन्धित ठेकेदार फर्म को निर्देशित करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, सीताराम सारसर, बाबूलाल सोनी, राजू टाक, बंटी भाटिया वाल्मीकि, आर्यन भारती, सफाई निरीक्षक विनोद कुमार सोनी, कालूराम, सतीश चंडालिया आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ