टैक्स बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अति. आयुक्त ने किया अभिनंदन-सम्मान
श्रीगंगानगर : टैक्स बार एसोसिएशन का शिष्टमण्डल अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष धींगड़ा के नेतृत्व में एसजीएसटी के अति. आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह से मिला तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर कम्पोजिशन डीलर द्वारा भरी जाने वाली सालाना जीएसटीआर रिटर्न में आ रही समस्या के निराकरण की माँग की। टैक्स बार एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा अति. आयुक्त के साथ जीएसआर रिटर्न में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा एमनेस्टी स्कीम के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस पर उन्होंने शिष्टमण्डल को शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर अति. आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह द्वारा टैक्स बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष धींगड़ा, सचिव सीए सुनील सेतिया तथा कोषाध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण गोपाल को फूलमालायें पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सतीश नागपाल, एडवोकेट अभिषेक कालड़ा सहित राज्य कर विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ