राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (इंटक) की मीटिंग में भवन निर्माण श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा टाईम बांड पदोन्नति की मांग को लेकर थर्मल मुख्य द्वार पर इंटक संगठन का धरना आज 75वें दिन भी जारी

रविदास नगर स्थित रैगर धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में भवन निर्माण श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया

श्रीगंगानगर: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव जी रेड्डी, प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली एवं प्रदेश महामंत्री रमेश व्यास के दिशा-निर्देशानुसार तथा इंटक जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा से विचार-विमर्श के पश्चात् भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (इंटक) जिलाध्यक्ष मंगतराम दायमा की अध्यक्षता में भवन निर्माण श्रमिकों की मीटिंग का आयोजन किया गया।

रविदास नगर स्थित रैगर धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में भवन निर्माण श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा टाईम बांड पदोन्नति की मांग को लेकर सूरतगढ़ थर्मल मुख्य द्वार पर इंटक संगठन के 75 दिनों से जारी धरने के बावजूद इस जायज मांग का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया।  

भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (इंटक) जिलाध्यक्ष मंगतराम दायमा तथा जिला उपाध्यक्ष रमजान मोहम्मद भाटी ने कहा कि सूरतगढ़ सुपर थर्मल में वर्ष 1997-98 में नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों की समयबद्ध पदोन्नति की मांग को लेकर थर्मल के मुख्य द्वार पर गत 75 दिनों से इंटक संगठन द्वारा धरना दिया जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले के 1997 व 1998 में सूरतगढ़ थर्मल में नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों की यह जायज मांग है, इसका समाधान तुरन्त प्रभाव से होना चाहिए। इसलिए राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द इस मांग का निराकरण करके तकनीकी कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।

भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (इंटक) जिलाध्यक्ष मंगतराम दायमा, जिला उपाध्यक्ष रमजान मोहम्मद भाटी, कश्मीरी इन्दौरा, पार्षद फहीम हसन, श्रवण कुमार रेगर, अमित कुमार राव, किशोरीलाल मेघवाल, विष्णु मेघवाल, वकीलचंद मेघवाल, दीपक मेघवाल, ओमप्रकाश, शिवराम मेघवाल, ओमप्रकाश रेगर, महेन्द्र कुमार, रामदेव, विनोद कुमार राव, किशोरी लाल राव, विनोद कुमार कांगड़ी, धर्मपाल मिस्त्री, प्रेम कुमार राव, पिन्नू राव, भोला पेंटर, खान पेंटर, रमजान पेंटर, इब्राहिम पेंटर, गुरदीप सिंह, जाकिर खां, अनवर खां, अवधेश पेंटर, खैरायती लाल, राजू मिस्त्री, भागीरथ पेंटर, चिरंजीव, दुर्गा शंकर सहित भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (इंटक) पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ