राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर लालगढ़ के राजकीय अंबेडकर छात्रावास में बाबा साहब की जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया

राजकीय अम्बेडकर छात्रावास लालगढ़ में अम्बेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई इस अवसर पर भामाशाह पूर्णराम मेघवाल द्वारा अतिथियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया


श्रीगंगानगर : लालगढ़  स्थित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश मेघवाल चेयरमैन नगर पालिका लालगढ़, विशिष्ट अतिथ भामाशाह पूर्णराम मेघवाल, पार्षद सुनीता देवी, मोहन लाल, पार्षद इन्द्रा देवी, उदयपाल यादव, बंशीलाल राजावत, भगवानाराम मेघवाल एवं सुमन देवी पार्षद थे। सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 


इस मौके पर भामाशाह पूर्णराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन दर्शन प्रेरणादायक है तथा इससे राष्ट्र का सर्वांगीण उत्थान सम्भव है। श्री मेघवाल ने कहां की  आज की युवा पीढ़ी  बाबा साहेब की जीवनी का अनुसरण करें तो जीवन में संघर्ष के अस्तित्व का ज्ञान होगा। इस अवसर पर उदयपाल यादव ने डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात करके जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। भगवानराम एडवोकेट ने कहा कि जीवन में हमेशा सच्चाई व ईमानदारी की डोर को मजबूत करके ही हम सफलता अर्जित कर सकते हैं। इस मौके पर भामाशाह पूर्णराम मेघवाल द्वारा सभी अतिथियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा छात्रावास को 3100 रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करके साथ-साथ सभी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। 


बाबासाहेब के  जन्मदिवस पर हुए इस प्रोग्राम का मंच संचालन संजीव बेदी ने किया। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने छात्रावास में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में जलपान व नाश्ते की व्यवस्था चेयरमैन कमलेश मेघवाल द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में बंशीलाल राजावत, राजाराम, मांगीराम, अशोक भादू, सौरभ बिश्नोई, रणवीर नायक, मोहनलाल भादू, भगवानाराम, अशोक कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर अनेक गण्यमान्य व्यक्ति, ग्रामवासी एवं राजकीय अम्बेडकर छात्रावास लालगढ़ के छात्र उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ