आत्मज्ञान सत्संग का आयोजन 21 से 23 अप्रैल तक एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में होने जा रहा है। आस्था किडनी एवं जनरल हॉस्पीटल द्वारा आयोजित इस कथा की तैयारियां जोरों पर चल रही है
श्रीगंगानगर, 15 अप्रैल 2022: श्रीगंगानगर की पावन धरा पर आत्मज्ञान सत्संग का आयोजन 21 से 23 अप्रैल तक एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में होने जा रहा है। आस्था किडनी एवं जनरल हॉस्पीटल द्वारा आयोजित इस कथा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हिमालय के सिद्ध संत परमहंस श्री गंगेनन्दन योगी जी महाराज अपनी मधुर वाणी से आत्मज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। कथा का समय 21 व 22 अप्रैल को दोपहर 3 से 6 बजे तक तथा 23 अप्रैल को प्रात: 10 से 12 बजे तक रखा गया है। इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आस्था किडनी हॉस्पीटल के संचालक डॉ. संदीप चौहान, प्रमुख समाजसेवी ओपी सुखीजा, प्रवीण नागपाल, रवि कुक्कड़, हरजीत सिंह हैरी व जगीर फरमा ने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया है।
.jpg)
.webp)
0 टिप्पणियाँ