आसनसोल पालीगंज के मतदाताओं का ममता बनर्जी ने किया धन्यवाद नए साल का गिफ्ट है आपको ममता बनर्जी ने कहा
पश्चिम बंगाल समाचार : ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा के वोटरों को धन्यवाद कहा अपने ट्वीट में ममता बनर्जी का कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को निर्णायक जीत देने के लिए आसनसोल संसद क्षेत्र और बालीगंज क्षेत्र के वोटरों का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं हम इस इसे अपने मां माटी मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक धन्यवाद व उपहार मानते हैं और यह विश्वास जताने के लिए मत अदाओं का तह दिल से धन्यवाद करते हैं
उप-चुनाव परिणाम 2022: पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रीयो आगे चल रहे हैं पश्चिम बंगाल के में हुए चुनाव की वोटों की गिनती अभी जारी है पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों पर टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं. आसनसोल लोकसभा सीट पर तो शत्रुघ्न सिन्हा 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की काउटिंग जारी है. चारों राज्यों में से बंगाल में टीएमसी, बिहार में आरजेडी और छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बंगाल के बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव आगे चल रही हैं. वहीं, बिहार के बोचहां सीट से राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बता दें कि बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.

0 टिप्पणियाँ