संविधान निर्माण एवं प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया
श्रीगंगानगर : नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर के जिला युवा अधिकारी भूपेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार नेहरू युवा समिति 16 एमएल के द्वारा ख्यालीवाला स्थित पंचायत भवन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई।
एनवाईवी पवन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल रणवा सहित युवा स्वयंसेवकों द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा भारतीय संविधान निर्माण एवं प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस मौके पर युवाओं को जल संरक्षण अभियान तथा नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए अधिकाधिक सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे।

.jpg)


0 टिप्पणियाँ