राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर व्यापक जनहित में नोटिस भेजकर अवैध बिजली कटौती करने पर रोक लगाने की माँग

 श्रीगंगानगर, 29 अप्रैल 2022: अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लि. जयपुर तथा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. जोधपुर को उनके द्वारा जारी आदेश संख्या 50 दिनांक 27.04.2022 के क्रम में एडवोकेट श्रीकृष्ण कुक्कड़ ने व्यापक जनहित में नोटिस भेजकर अवैध विद्युत कटौती करने पर रोक लगाने की माँग की है।

एडवोकेट श्रीकृष्ण कुक्कड़ ने लिखा है कि उन्होंने जोधपुर विद्युत विद्युत निगम के सहायक अभियंता शहर प्रथम चहल चौक श्रीगंगानगर कार्यालय से घरेलू विद्युत कनेक्शन ले रखा है, जिसका के नम्बर 310331025522 है। गत दिनों राजस्थान सरकार ने दावा किया कि झारखण्ड सरकार ने राजस्थान को कोयला ब्लाक आवंटित किया है

लेकिन इसके बाबजूद शहरी क्षेत्र में प्रात: 6.30 बजे से 8.30 बजे तक 2 घंटें एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक तक बिजली कटौती लागू की गई है। आज दिनांक 29 अप्रेल 2022 को श्रीगंगानगर में सहायक अभियंता शहर प्रथम सहित पूरे शहर में सुबह 6.30 बजे विद्युत कटोती की गयी लेकिन निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे देरी से प्रात: 10.52 बजे लाईट चालू की गई। निर्धारित समय के बाद भी गैरकानूनी रूप से बिना सूचना दिए विद्युत कटौती करके बिना विद्युत आपूर्ति किए जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा अनुचित रूप से लाखों उपभोक्ताओं से स्थायी सेवा शुल्क की राशि जबरन वसूल की जा रही है।

निगम द्वारा स्थाई सेवा शुल्क प्राप्त करके अनुबंध की शर्तों के तहत विद्युत आपूर्ति प्रदान करने में चूक करने व निर्धारित समय के बाद गैरकानूनी तौर पर विद्युत आपूर्ति में कटौती करने का उक्त कृत्य स्व: प्रमाणित सेवा में कमी व अनुचित व्यापार व्यवहार का निश्चयात्मक सबूत है।

एडवोकेट श्रीकृष्ण कुक्कड़ ने अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लि. जयपुर तथा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. जोधपुर से मांग की है कि व्यापक जनहित में अवैध रूप से विद्युत कटौती करने पर तुरन्त रोक लगायी जाये और निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाकर सार्वजनिक सूचना दी जाए अन्यथा मजबूर होकर सक्षम न्यायालय में इस बाबत विधिक कार्यवाही दायर की जायेगी जिसके तमाम हर्जे खर्चे व परिणाम के लिए अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लि. जयपुर तथा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. जोधपुर उत्तरदायी होंगे।

राजस्थान समाचार :  श्रीगंगानगर वैश्य महासम्मेलन गजसिंहपुर  के नरेश जाजू अध्यक्ष

श्रीगंगानगर  अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी ने प्रसिद्ध उद्यमी व व्यवसायी नरेश जाजू को गजसिंहपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें गजसिंहपुर क्षेत्र में सम्मेलन के विस्तार व वैश्य समाज के संगठन को मजबूत करने के सभी अधिकार दिए गए हैं।विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुडे नरेश जाजू के अनुसार वे शीघ्र ही क्षेत्र में वैश्य समाज की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।नरेश जाजू की नियुक्ति से गजसिंहपुर व्यापार मंडल,विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनो ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ