राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर वाल्मीकि समाज के लिए अलग आरक्षण की माँग वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन द्वारा 2 मई को पूरे राज्यभर से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन

 

श्रीगंगानगर : आदि धर्म समाज ‘आधस’ से सम्बद्ध वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन राजस्थान द्वारा वाल्मीकि समाज के लिए अलग आरक्षण की माँग की गई है। प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण नागवंशी की अध्यक्षता में वार्ड नं. 8 पुरानी आबादी में हुई बैठक में इस मांग को लेकर पूरे राज्यभर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया है। प्रचारक अशोक सुमाली, विजय द्राविड़ तथा मनीष दैत्य ने बताया कि वाल्मीकि समाज को कई राज्यों में अलग से आरक्षण दिया गया है, इसी प्रकार राजस्थान में भी वाल्मीकि समाज के लिए अलग आरक्षण की मांग को लेकर 2 मई, सोमवार को पूरे राज्यभर में संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक, जिला कलक्टर तथा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा पुरजोर शब्दों में जल्द से जल्द वाल्मीकि समाज के लिए अलग से आरक्षण की घोषणा करके वाल्मीकि समाज को राहत प्रदान करने की मांग की जाएगी।


इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण नागवंशी, प्रचारक अशोक सुमाली, विजय द्राविड़, मनीष दैत्य, सुनील दानव, मनीष दानव, राजीव अछूत, अनिल सारवान, ज्योति धारीवाल, लवण गहलोत, अनिकेत, एकलव्य, साहिल, अनादि, महिला विंग से सुनीता सारसर, सुनीता सुमाली, पूजा द्राविड़, आरती दैत्य, प्रवीण देवी आदि उपस्थित थे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ