राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सप्ताह का आयोजन श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल द्वारा सप्ताह भर अनेक प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन

6 मई को सलाद प्रतियोगिता तथा नॉन कुक्ड फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रतिभागी सलाद डेकोरेट करेंगे तथा बिना गैस चूल्हा उपयोग किए कोई भी डिश बना सकेंगे तथा 7 मई को प्रतिभागियों के बीच अंतिम प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें वह 90 सेकंड में अपना कोई भी टैलेंट दिखा सकेंगे।

श्रीगंगानगर : महिला दिवस 8 मई के उपलक्ष्य में श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल द्वारा महिला सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय कॉर्डिनेटर मुकेश सेठी ने बताया कि महिला सप्ताह के तहत महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 4 मई को डांस प्रतियोगिता से होगी, जिसमें प्रतिभागियों को 2 मिनट की डांस परफारमेंस देनी होगी 5 मई को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाएंगे  6 मई को सलाद प्रतियोगिता तथा नॉन कुक्ड फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रतिभागी सलाद डेकोरेट करेंगे तथा बिना गैस चूल्हा उपयोग किए कोई भी डिश बना सकेंगे तथा 7 मई को प्रतिभागियों के बीच अंतिम प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें वह 90 सेकंड में अपना कोई भी टैलेंट दिखा सकेंगे।


इसमें प्रतिभागी भजन गायन, स्टैंडिंग कॉमेडी, इंस्ट्रूमेंट प्ले आदि विषयों पर अपना हुनर दिखा सकेंगे। 8 मई, रविवार को महिला दिवस के अवसर पर अग्रसेन नगर स्थित श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध रफियन ग्रुप द्वारा स्टेज परफॉरमैंस दी जाएगी। इस कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक मोहम्मद रफी द्वारा गाए गए सदाबहार गानों को अपनी आवाज में गायक कलाकार मंच पर गाएंगे। तत्पश्चात् महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं का नाम घोषित किया जाएगा तथा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी लक्की कूपन दिए जाएंगे जिसका ड्रॉ भी 8 मई सांय आयोजित कार्यक्रम में निकाला जाएगा। 


प्रतियोगिता में एंट्री पूर्णतया नि:शुल्क है तथा युवतियां व महिलाएं किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को निश्चित उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।


विद्यालय प्रिंसीपल श्रीमती ममता अरोड़ा ने कहा कि श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल द्वारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम हमेशा श्रीगंगानगर की महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है तथा महिलाओं का इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष महिला दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए महिला सप्ताह का आयोजन किया गया है। उन्होंने महिलाओं से प्रतियोगिताओं व कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ