इसके साथ-साथ नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, मरीजों की यथासम्भव सहायता, जरूरतमंद बच्चों की फीस भरने व नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाने आदि सेवा कार्य भी निरन्तर किए जाएंगे।
श्रीगंगानगर : महाकाल सेना के जिलाध्यक्ष पद पर युवा पार्षद व समाजसेवी रिंकू मिड्ढा (बम बम जी) को श्रीगंगानगर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री कर्मवीर हिन्दू की अध्यक्षता में जवाहरनगर स्थित श्रीअरोड़वंश पब्लिक स्कूल के मुकेश ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीगंगानगर जिले की बैठक में रिंकू मिड्ढा (बम बम जी) को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इससे युवाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रिंकू मिड्ढा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू जुड़ेगा देश आगे बढ़ेगा, इसी भावना से हिंदुत्व के लिए काम कर रही महाकाल सेना आगे बढ़ रही है। विचार-विमर्श के पश्चात् जिलाध्यक्ष रिंकू मिड्ढा द्वारा श्रीगंगानगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें दीपक भाटिया को जिला सचिव, सुनील सैनी को जिला संयोजक, गोपाल गोड़ को जिला प्रभारी, मनोहर सेतिया को विधि सलाहकार, रामकृष्ण को जिला प्रचार मंत्री, इंद्र नारंग को जिला सुरक्षा प्रमुख, गोविंद को जिला विशेष संपर्क प्रमुख, नरेंद्र मिड्डा को जिला उपाध्यक्ष तथा दीपक अनेजा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश नागपाल जी (चचुआ), नरेन्द्र कुमार, सुनील सचदेवा ( शिल्ला जी), हंसराज गाबा, रोहित बजाज, अशोक धींगड़ा, मोंटू धींगड़ा, रोहित कथूरिया, पवन अरोड़ा, नितिन चुघ, रंजीत कुमार (हिंदुस्तान सायबर कैफे), संजय नारंग, धीरज धींगड़ा, दिशा काठपाल, महेश कुक्कड़ तथा टिंका चुघ को बनाया गया है।
जिलायक्ष रिंकू मिड्ढा ने बताया कि महाकाल सेना का मुख्य एजेंडा श्रीगंगानगर क्षेत्र में सभी जातियों व राजनीति में बंटे हिन्दुओ को एकजुट करना एवं सनातन धर्म छोडक़र ईसायत में जाने वाले गरीब अगड़े-पिछड़े वंचित शोषित हिन्दुओं की घर वापसी है। जिलाध्यक्ष यश रिंकू मिड्डा (बम बम जी) के नेतृत्व में जिले में हिन्दुओं की सेवा के कार्य किए जाएंगे एवं धार्मिक व सामाजिक सरोकारों में महाकाल सेना द्वारा अग्रणी भूमिका निभाई जाएगी। इसके साथ-साथ नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, मरीजों की यथासम्भव सहायता, जरूरतमंद बच्चों की फीस भरने व नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाने आदि सेवा कार्य भी निरन्तर किए जाएंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में हिन्दुवादी युवा उपस्थित थे।
आर भारत प्लस की पूरी टीम editor-in-chief जितेंद्र सोनी बड़े भाई पार्षद रिंकू मिड्ढा (बम बम जी) जी को महाकाल सेना का जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देता है मेरे बड़े भाई मक्खन अनेजा व मिट्ठू अनेजा और समस्त साथियों को इस नेक काम में शामिल होने के लिए लाख-लाख बधाई आर भारत प्लस की पूरी टीम आपके हर नेक काम में आपका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहेगी

.jpg)
0 टिप्पणियाँ