शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों में लगाने का विरोध, पदोन्नति शीघ्र करवाने, गाँव में विज्ञान व कृषि संकाय खोलने की माँग की।
श्रीगंगानगर : गावँ कालियां में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षा एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के जगन वर्मा, इन्द्राज जाखड़, केवल कृष्ण वर्मा, अजय वर्मा, संजीव बेदी, कुलदीप सिंह, किशन लोहिया, हंसराज, ग्राम पंचायत कालियां के कर्मचारी जगदीश लोहिया, उमेश लोहिया, बाबूलाल, घनसीराम, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, नवल किशोर, भोजराज, रमेश कुमार, शीला देवी, किरण शर्मा,कालूराम, नीरज
लोहिया, राहुल, देवपाल आदि द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ का आभार व्यक्त किया गया तथा विधायक जगदीश जांगिड़ को फूलमालायें पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीगंगानगर ब्लॉक रेसला की तरफ से कृष्ण कुमार भुंवाल, बलदेव भुंवाल, जगदीश लोहिया, शीला देवी, सुरेन्द्र मुडासिया आदि द्वारा भी स्मृति चिन्ह देकर विधायक जगदीश जांगिड़ को सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जगदीश जांगिड़ ने कर्मचारी वर्ग के हितों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों व योजनाओं तथा पुरानी पेंशन योजना, आरजीएचएस आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने ग्राम कालिया की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा गांव में अंगे्रजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा भी की।
मंच संचालन करते हुए व्याख्याता जगदीश कुमार लोहिया ने व्याख्याताओं की वेतन विसंगति, शिक्षकों के स्थानान्तरण, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों में लगाने का विरोध, पदोन्नति शीघ्र करवाने, गाँव में विज्ञान व कृषि संकाय खोलने की माँग की।
उमेश लोहिया ने विधायक जगदीश जांगिड़ एवं राज्य सरकार का पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर कर्मचारी जगत की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया तथा हिन्दुमलकोट में महाविद्यालय खोलने पर मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम कालियां के कर्मचारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्राम के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ