राजस्थान समाचार: श्रीगंगानगर पंजाब से आ रहे दूषित पानी की रोकथाम करने व जिले में बढ़ रही नशाखोरी और अपराध को रोकने की माँग करते हुए विश्व मुस्लिम बोर्ड संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन

लोगों में कैंसर जैसी भयानक बीमारियों  के लक्षण भी दिखने लगे हैं अगर जल्द ही इस केमिकल युक्त पानी को साफ नहीं किया गया तो गंगानगर जिले के लोगों को बीमारियों से छुटकारा दिला पाना मुश्किल होगा इस और सरकार को जल्द ही कड़े कदम उठाने होंगे और गंगानगर के तमाम समाजसेवी संगठनों को इसके लिए आंदोलन तेज करना होगा


श्रीगंगानगर : विश्व मुस्लिम बोर्ड संगठन की आवश्यक बैठक आज पुरानी आबादी वार्ड नं. 14 स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एहसान अली शेख ने की। इस बैठक में प्रदेश तथा जिला पदाधिकारी शामिल हुए एवं अनेक ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई।



बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एहसान अली शेख ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले की जीवनदायिनी नहरों में पिछले लम्बे समय से पंजाब की औद्योगिक इकाईयों का अपशिष्टयुक्त गंदा व कैमिकल वाला दूषित जहरीला पानी तथा सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है, जो किसी भी हालत में पीने योग्य नहीं है। इससे कैंसर सहित अनेक गम्भीर रोग हो रहे हैं तथा श्रीगंगानगर जिले सहित आसपास के जिलों के करोड़ों लोग प्रभावित हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुए दूषित जल की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। 


इस मौके पर एहसान अली शेख ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में वर्तमान में नशाखोरी तथा अपराधिक घटनायें निरन्तर बढ़ती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन तथा राज्य सरकार अपराधिक घटनाओं तथा नशाखोरी की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इसलिए जल्द से जल्द नशे व अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि जिलवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही जिला कलक्टर से मिलकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा कठोर कार्यवाही करके क्षेत्रवासियों के जनजीवन की रक्षा की मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश व जिला पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



आपको बता दें कि श्री गंगानगर जिले में पंजाब से आने वाली गंग नहर का पानी इतना दूषित है कि उसे कितना भी साफ कर लिया जाए उसमें जहरीले बैक्टीरिया खत्म नहीं किए जा सकते यह सारी गंदगी पंजाब की बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों से इस  नहर में डाल दी जाती है बड़े-बड़े उद्योग वह केमिकल फैक्ट्री या अपना वेस्टेज पाइप गंग नहर में डायरेक्ट डाल रहे हैं लेकिन पंजाब की सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही और ना ही गंगानगर की जनता वह गंगानगर के संगठनों द्वारा बार-बार इसकी मांग किए जाने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे गंगानगर में लोगों को  कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है कई जगहों पर तो इस पानी का असर दिखने लगा है गंगानगर की उपजाऊ जमीन भी धीरे-धीरे उपज कम देने लगी है 




और लोगों में कैंसर जैसी भयानक बीमारियों  के लक्षण भी दिखने लगे हैं अगर जल्द ही इस केमिकल युक्त पानी को साफ नहीं किया गया तो गंगानगर जिले के लोगों को बीमारियों से छुटकारा दिला पाना मुश्किल होगा इस और सरकार को जल्द ही कड़े कदम उठाने होंगे और गंगानगर के तमाम समाजसेवी संगठनों को इसके लिए आंदोलन तेज करना होगा इस दोनों में तीन मुद्दे को सरकार तक पहुंचाना होगा गंगानगर की जनता को अब खुद भी जागना होगा अगर आने वाली पीढ़ी को वह जनक बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो इस गंदे पानी को रोकने के लिए आवाज उठानी होगी




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ