श्रीगंगानगर : एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू तथा प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलेभर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष साहिल बंगाली ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों व महाविद्यालयों एवं पार्कों में पेड़ों पर परिंडे लगाए गए हैं तथा उन्हें नियमित रूप से जल से भरा जा रहा है। साहिल बंगाली ने कहा कि भयंकर गर्मी से बेजुबान पक्षियों को निजात दिलाने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा जिलेभर में निरंतर परिंडे लगाकर उन्हें जल से भरा जाएगा तथा गर्मी के मौसम में यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपने-अपने घरों व आसपास के पार्कों में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का आह्वान किया है, ताकि इस भयंकर गर्मी में पानी पीकर पक्षियों को राहत मिल सके।




.jpg)
0 टिप्पणियाँ