दिल्ली समाचार : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गृह मंत्री के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

 

दिल्ली समाचार : दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में  केंद्रीय गृह मंत्री ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को जहांगीरपुरी में हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया 'गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और एक उदाहरण पेश करने का निर्देश दिया है 



सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से सीजेआई ने एनडीएमसी को स्टेऑर्डर की सूचना देने का दिया आदेश 

झांगीरपुरी हिंसा मामले में उपद्रवियों के घरों को तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने अदालत को बताया कि यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ जारी है. सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से उत्तरी दिल्ली के महापौर और दिल्ली पुलिस आयुक्त को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है. उधर, एमसीडी के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ