दिल्ली समाचार : जहांगीरपुरी हिंसा के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े पूर्व मेदिनीपुर में चलाया दिल्ली पुलिस ने अभियान

 जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पश्चिम बंगाल गई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पूर्वी मेदिनीपुर गई है.


दिल्ली : हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में निकाली शोभायात्रा के दौरान हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से 7 आरोपियों पश्चिम बंगाल के के रहने वाले हैं  जिनमें से चार आरोपी पूर्व मेदिनीपुर जिला के हैं. जिनकी पहचान शेख असलम ,मोहम्मद अंसार,शेख दिलशाद और शेख जाकिर  के रूप में हुई हैं.जहांगीरपुरी हिंसा के तार पश्चिम बंगाल से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं  हनुमान जयंती के दिन  निकाली गई शोभायात्रा  के दौरान  जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पश्चिम बंगाल गई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पूर्वी मेदिनीपुर गई है. क्राइम ब्रांच के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि हमलोग सहयोग से काम कर रहे हैं. पूरे मामले की तहकीकात की जायेगी. जांच के बाद हमारे वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में पूरी जानकारी देंगे.




इनमें से सात आरोपी पश्चिम बंगाल के

जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा पथराव करने के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार  किए गए आरोपियों में से  सात आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं.  जिनमें चार आरोपी पूर्व मेदिनीपुर जिला के हैं.  जिनके नाम  इस प्रकार हैं  मोहम्मद अंसार, शेख असलम, शेख दिलशाद और शेख जाकिर यह चारों मध्य में पुर जिले के हैं इन सभी आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने वह इनके द्वारा  किए गए अन्य अपराधों की जानकारी इकट्ठा करने के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के अधिकारियों ने पूर्व मणिपुर के कई इलाकों में जाकर जांच शुरू की है 


दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में जाकर की पूछताछ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल गई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के अधिकारियों ने  महिषादल थाना के अधिकारियों से रात को ही बातचीत शुरू कर इनके बारे में सूचना एकत्रित करनी शुरू कर दी थी अगले दिन सुबह बुधवार  करीब नौ बजे दिल्ली पुलिस के asi सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी हल्दिया के सूताहाटा थाने पहुंचे.


दिल्ली पुलिस के अधिकारी जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों के घरों तक पहुंच पहुंच गए हैं

पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच  शाखा के अधिकारी सूताहाटा के अलग-अलग जगहों पर गये और आरोपियों के बारे में सभी जरूरी तथ्य व जानकारी एकत्रित की इसी रोज  हिंसा के आरोपी शेख दिलशाद और शेख जाकिर के घर दिल्ली पुलिस के अधिकारी पहुंचे. दिलशाद का घर होड़ेखाली पंचायत अंतर्गत गुलाबचक इलाके में है, जबकि जाकिर कुकड़ाहाटी के हयातपुर का रहने वाला है.

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपियों के परिवार वालों से बंगाल में की जा रही है पूछताछ 

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दिलशाद और जाकिर के  परिवार वालों वह उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ की है जाकिर की भाभी फूलजान बीबी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के अधिकारियों ने उनसे पूछा कि उनके परिवार का बांग्लादेश में कोई संपर्क है या नहीं. उन्होंने यह भी पूछा कि जाकिर बांग्लादेशी है या नहीं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ