बिहार समाचार : राजधानी पटना के अनिसाबाद क्षेत्र में अपने परिवार को गोलियों से भूनने के बाद खुद भी कि आत्महत्या , पत्नी व बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर खुद को भी मारी गोली

अनिसाबाद  क्षेत्र में अपने परिवार को गोलियों से भूनने के बाद खुद भी कि आत्महत्या  , पत्नी व बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर खुद को भी मारी गोली

बिहार समाचार : पटना  जिले के अनिसाबाद  इलाके में गुरुवार को  उस समय खलबली मच गई जब एक शख्स ने बीच सड़क में अपने परिवार को गोलियों से भून डाला इस शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को ताबड़तोड़ फायरिंग कर वहीं ढेर कर दिया जिसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली इस घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई 





यह घटना गुरुवार को घटित हुई इस संघ की शख्स ने अपनी पत्नी व बेटी को बीच चौराहे गोलियों से छलनी कर डाला  जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद इस शख्स ने अपने आप को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली पुलिस कॉलोनी में हुए इस हृदय विदारक घटना से पूरी पुलिस कॉलोनी में भी अफरा-तफरी फैल गई लोग घर से बाहर निकल कर देखने लगे की पुलिस कॉलोनी में गोलियों की आवाज कहां से आ रही है

लेकिन कुछ ही देर में उन्हें सड़क पर  खून से सनी तीन लाशें देखकर समझ आ गया इस घटना के बारे में  घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इस घटना के पीछे परिवारिक विवाद का होना बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है

बताया जाता है कि गर्दनीबाग थाने के पुलिस कॉलोनी में राजीव कुमार ने अपनी पत्नी प्रियंका भारती और बेटी संस्कृति उर्फ सारा भारती (14 साल ) को गोलियों से भूल दीया और खुद भी अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना महिला के किराए के मकान के चंद कदम पहले बीच सड़क पर घटी महिला व उसकी बेटी पुलिस कॉलोनी में गिरीश नारायण शर्मा रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर में किराए में रहती थी.

मां बेटी दोनों बेगूसराय के बिहट से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस पुलिस कॉलोनी अपने किराए के मकान में लौट रही थी, जहां पहले से घात लगाए महिला के पति ने इस वारदात को अंजाम दिया.


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी सचिवालय गर्दनीबाग थाना समेत कई पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची. मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर लिया है जिससे वारदात को अंजाम दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे को पुलिस टीम खंगालने में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ