श्रीगंगानगर : पंजाब से श्रीगंगानगर जिले की नहरों में आ रहे कैमिकलयुक्त जहरीले पानी के स्थान पर स्वच्छ जल हेतु बार एसोसिएशन के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने खुला समर्थन दिया है। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा है कि ‘स्वच्छ जल संवैधानिक अधिकार’ आंदोलन हर तबके तथा हर वर्ग के स्वस्थ जीवन से जुड़ा हुआ है तथा इससे लगभग 10 जिलों के करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
इस आंदोलन के तहत विरोध स्वरूप 29 अप्रेल 2022, शुक्रवार सांय श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर निकाले जा रहे वकीलों के मशाल जुलूस का कर्मचारी महासंघ के द्वारा मटका चौक पर पुष्प वर्षा कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ