उत्तरप्रदेश समाचार : नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बृजेश राय नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में चश्मदीद का दावा बार में बिल चुका देने के बाद भी हुई बृजेश की पिटाई, पुलिस ने बार के कर्मचारियों को हिरासत में लिया है.

हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों के मुताबिक बिल भुगतान को लेकर शुरू हुई थी बहस बाहर के कर्मचारियों का बयान हमने नहीं सिक्योरिटी गार्ड ने बृजेश राय को बेरहमी से पीटा  




उत्तरप्रदेश : नोएडा शहर के गार्डन गैलेरिया मॉल में एक पार्टी के दौरान हुए बवाल में एक व्यक्ति की जान चली गई. मॉल के  लॉस्ट लेमन्स बार के कर्मचारियों पर 35 साल के बृजेश राय की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. इस मामले में नोएडा सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने बार के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है  एक बड़े न्यूज़ चैनल की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम ने हिरासत में लिए गए माल के कर्मचारियों से बात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गार्डन गैलेरिया मॉल में हुई मारपीट की घटना के मामले में गिरफ्तार किए गए मॉल के कर्मचारियों ने इस घटना के जिम्मेदार मॉल के सिक्योरिटी गार्ड को बताया न्यूज़ चैनल की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम ने पुलिस हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध आरोपियों से बात की. मॉल में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार  किए गए मॉल के संदिग्ध कर्मचारियों ने बताया कि यह विवाद बिलिंग को लेकर शुरू हुआ मामूली सी कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला एक निर्दोष की हत्या का कारण बन गया



न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर द्वारा  पूछे गए सवाल पर  एक संदिग्ध आरोपी ने बताया कि जिसकी मौत हुई,वह व्यक्ति (बृजेश राय) बार में आया तो उसने पहले से ही शराब का सेवन किया हुआ था  इसके बावजूद भी उसने बार में और  शराब मांगी इसके बाद उसे बाहर के स्टाफ ने शराब दी  संदिग्ध आरोपी ने कहा कि जब उससे बिल का भुगतान करने के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करता रहा वह बार के  कर्मचारियों को  बार-बार 15-20  मिनट के बाद आने का हीबोलता रहा 

संदिग्ध आरोपी के मुताबिक बृजेश और बार के कर्मचारियों के बीच बिल के पैसों के भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई और यह बहस काफी देर तक चलती रही इस दौरान गार्डन गैलरिया मान के सिक्योरिटी कर्मचारियों को भी अलर्ट कर कर दिया गया था. उसने बताया कि बृजेश ने बिल का भुगतान कर दिया और उसे बार से बाहर भी कर दिया गया था. संदिग्ध ने कहा कि उसे फर्श पर पीटा गया  रिपोर्टर ने इस पर सवाल किया कि क्या तुम सबके सामने ? इसके जवाब में संदिग्ध ने कहा कि हां हमारे पास इस घटना का वीडियो क्लिप भी है 



इस घटना के दूसरे संदिग्ध आरोपी ने  बताया कि वह बिल के  पैसों के भुगतान के लिए उसके (बृजेश राय के) पास  गया था. दूसरे संदिग्ध के मुताबिक बृजेश राय तब वहां बीयर गिरा रहा था उसके मुताबिक मॉल की सिक्योरिटी तब आई जब वह बिल का भुगतान कर रहा था. दूसरे संदिग्ध के मुताबिक मॉल के सिक्योरिटी के लोग आए और बृजेश को पीटने लगे  रिपोर्टर ने पूछा कि क्या  सिक्योरिटी वालों ने आते ही  उसे पीटना शुरू कर दिया. इस सवाल पर दूसरे संदिग्ध ने  बताया  कि हां, लगभग , फिर दूसरे संदिग्ध ने  बताया कि मॉल की सिक्योरिटी  वाले जब आए तब कुछ बहस हुई और उन्होंने  बृजेश राय को थप्पड़  मार दिया. तुम लोगों ने उसकी पिटाई क्यों की?  इस सवाल के जवाब में दूसरे संदिग्ध ने कहा कि हमने उसे नहीं पीटा.  बस हमारे एक स्टाफ वाले ने उसे एक बार थप्पड़ ही मारा था पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान भी हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों ने दावा किया है कि मॉल की सिक्योरिटी द्वारा ही बृजेश राय की बेरहमी से पिटाई की गई  इस पूरे घटना  के कुछ वीडियो क्लिप भी सामने आए हैं



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ