कोविड-19 अपडेट : कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक , पीएम ने दी ट्वीट कर जानकारी

इस भयावह स्थिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लिया है और बुधवार को  बढ़ते करोना के मामलों पर चर्चा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है बुधवार को  बढ़ते करोना के मामलों पर चर्चा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है.



कोविड-19 अपडेट : कोविड-19 वायरस को अब तक 3 साल का समय हो गया है लेकिन यह वायरस अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा और हर बार रूप बदल बदल कर यह वायरस लोगों को बीमार कर रहा है अब तक इसका कहर कम नहीं हुआ है. जैसे ही लगता है कि अब यह खत्म होने वाला है वैसे ही इसकी रफ्तार बढ़ जाती है. पिछले एक सप्ताह से यही हो रहा है. हर दिन 2 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. इस भयावह स्थिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लिया है

बुधवार को  बढ़ते करोना के मामलों पर चर्चा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि 27 अप्रैल को 12 बजे दिन में कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ  विचार विमर्श करेंगे. मुख्यमंत्रियों और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद कोरोना पर काबू पाने के लिए कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं क्योंकि कई राज्यों में कोरोना से संबंधित सख्त पाबंदियों को वापस ले लिया गया जिसके कारण संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई है.


 जल्द ही आने वाली है चौथी लहर ऐसी आशंका जताई जा रही है 


 बताया जा रहा है कि कोविड-19 की चौथी लहर कई  शहरों व स्थानों पर शुरू हो गई है जबकि कई जगहों पर आने वाली है. बीते 7 दिनों से नए  कोरोनावायरस के मामलों की संख्या में हर दिन  बढ़ोतरी हो रही है  विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट के सामने आने की आशंका जताई है जो ज्यादा चिंता की बात है क्योंकि यह वेरिएंट तेजी से एक से दूसरे व्यक्ति मैं यह संक्रमण फैलाता है आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2483 नए  मरीज सामने आए हैं. हालांकि संक्रमण दर अभी 0.55 फीसदी ही है. अब देश में कुल  कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार से ज्यादा हो गई है



कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में 


देश के  करीब 12  प्रदेशों में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले 11 से 17 अप्रैल के बीच दिल्ली  उत्तरप्रदेश हरियाणा मैं सबसे ज्यादा मामले मिले थे  जबकि 18 से 24 अप्रैल के बीच  अन्य 9 राज्यों में भी बढ़ने लगे थे करोना वायरस के केस  अब इन तीन उत्तरी राज्यों के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब में भी कोरोना वायरस के केस  बढ़ने लगे हैं राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा कोविड-19 के केस सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से यहां रोजाना एक हजार के आस-पास  करोनासंक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. 22 अप्रैल से रोजाना दिल्ली में कोरोनासंक्रमण के नए मामलों की संख्या 1000 से उपर  पहुंच गई है.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ