राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर बोयत ने बताया कि शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएगी।
श्रीगंगानगर, 15 अप्रैल 2022: दलित उत्थान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर बोयत द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने के लिए सुरेन्द्र नायक लालगढिय़ा लालगढ़ जाटान को राजस्थान प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दलित समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर बोयत द्वारा सुरेन्द्र नायक लालगढिय़ा को प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपने के साथ-साथ 15 दिवस में उनकी सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी बनाकर घोषित करने के लिए कहा किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नायक लालगढिय़ा को लालगढ़ जाटान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा गया तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके द्वारा संगठन तथा दलित समाज के हितों के लिए पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर कार्य करते हुए समाज के सर्वांगीण उत्थान में सकारात्मक योगदान दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर बोयत ने बताया कि शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएगी।
इस अवसर पर दलित उत्थान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर बोयत, प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नायक लालगढिय़ा, संगठन महामंत्री जाकिर हुसैन बाबा, पवन कुमार, श्रीभगवान, नरेन्द्र, सोनू कुमार, नीरज कुमार, भूपेन्द्र, कृष्ण वर्मा, सोनू जाखड़, धीरज, सुरेन्द्र कुमार पन्नीवाली, निराना राम, शंकर लाल सहारण, पूर्व सरपंच, कपिल सहारण सिंचाई अध्यक्ष, बलवीर लोछल पंच, संजीव अग्रवाल, रामचन्द्र सहारण, दलीप सहारण, लूणाराम जाखड़, कृष्णलाल मास्टर, सुनील सहारण, रामकुमार मेहरड़ा, पवन बागड़ी 9 एलएलजी आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ