राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर टैक्स बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी ने कार्यभार सम्भाला सुभाष धींगड़ा अध्यक्ष, भानीराम जैन उपाध्यक्ष, सुनील सेतिया सचिव एवं कृष्ण गोपाल कोषाध्यक्ष बने

गौतलब है कि सुभाष धींगड़ा भारत विकास परिषद प्रताप शाखा अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुके हैं। इस मौके पर संगठन एवं करदाताओं के हित में अनेक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई।


श्रीगंगानगर : टैक्स बार एसोसिएशन, श्रीगंगानगर की बैठक सुखाडिय़ा नगर स्थित होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा, उपाध्यक्ष भानीराम जैन, सचिव सुनील सेतिया एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने कार्यभार सम्भाला।

 

निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा वर्तमान पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा, उपाध्यक्ष भानीराम जैन, सचिव सुनील सेतिया एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन एवं करदाताओं के हित में कार्य करने तथा टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करवाने का विश्वास दिलाया। गौतलब है कि सुभाष धींगड़ा भारत विकास परिषद प्रताप शाखा अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुके हैं। इस मौके पर संगठन एवं करदाताओं के हित में अनेक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक के पश्चात् सामूहिक सहभोज की व्यवस्था की गई थी। 

 

 



                    















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ