भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण व जयन्ती समारोह तथा महामना ज्योतिराव फूले जयन्ती समारोह 25 अप्रैल को ,कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व जोनल सचिव बी.एल. बैरवा करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक इन्द्रजीत राजस्थानी एण्ड पार्टी द्वारा संगीत प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
श्रीगंगानगर : ऑल इण्डिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉईज एसोसिएशन, बीकानेर मण्डल उत्तर-पश्चिम रेलवे श्रीगंगानगर शाखा कार्यालय में 25 अप्रैल, सोमवार को प्रात: 10 बजे भारत रत्न, अर्थशास्त्री, नारी उद्धारक, बहुजनों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण व जयन्ती समारोह एवं महामना ज्योतिराव फूले जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया है।
कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ऑल इण्डिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाईज एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़, अति. विशिष्ट अतिथि सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ व पूर्व मंत्री हीरालाल इन्दौरा होंगे तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय व. उपाध्यक्ष व जोनल अध्यक्ष टीका राम मीणा, जिला प्रमुख कुलदीप इन्दौरा व नगर परिषद सभापति करूणा अशोक चाण्डक होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व जोनल सचिव बी.एल. बैरवा करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक इन्द्रजीत राजस्थानी एण्ड पार्टी द्वारा संगीत प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात् दोपहर 1 बजे स्वरूचि भोजन का आयोजन किया गया है। उत्तर रेलवे की फिरोजपुर व अम्बाला डिवीजन के मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रबन्धन व आयोजनकर्ता ऑल इण्डिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉईज एसोसिएशन मण्डल विधि सलाहकार राजपाल अहलावत, मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव मोहनलाल बुनकर, म.का. अध्यक्ष निरंजन मीणा, अति. सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, एससी/एसटी आरक्षण मंच जिलाध्यक्ष कालूराम मेघवाल,
संयोजक प्रो. दिनेश महरिया, उमेश नायक, राजेश निर्वाण, आरके नायक व देव वाल्मीकि, दलित एक्शन कमेटी अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि, जीनगर समाज अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान, धानक समाज अध्यक्ष कश्मीरी इन्दौरा, मजहबी सिक्ख समाज अध्यक्ष सुखचैन सिंह धालीवाल, नायक समाज अध्यक्ष प्रेम नायक, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रामशरण कोचर, खटीक समाज प्रतिनिधि रोहिताश महेन्द्रा, रैगर समाज प्रतिनिधि रामचन्द्र खेड़ीवाल,
ऑल इण्डिया शिया फाउण्डेशन प्रदेशाध्यक्ष रजा अब्बास नकवी, जिला सदर मोहम्मद चिरागदीन, मेघवाल समाज महासभा अध्यक्ष टीकमचंद भाटिया, मेघवाल पंचायती धर्मशाला अध्यक्ष दुलीचंद तुंदवाल, श्री गुरु रविदास सेवा समिति अध्यक्ष एडवोकेट रूप विरेन्द्र बैंस, इंटरनैशनल आदिवासी सामाजिक मंच अध्यक्ष बनवारीलाल मीणा, दलित सेना अध्यक्ष अरविन्द जोशी, प्रगतिशील कुम्हार सभा तहसील अध्यक्ष रामरतन घोड़ेला, जिला
मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सीताराम पासवान, एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार मीणा, सचिव शंकरलाल, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऑल इण्डिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉईज एसोसिएशन द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा महामना ज्योतिराव फूले के समस्त अनुयाइयों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।



0 टिप्पणियाँ