राजस्थान समाचार : राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पेट्रोल देश के मुकाबले सबसे महंगा पड़ोसी राज्य के मुकाबले काफी महंगा मिल रहा है पेट्रोल और डीजल

गंगानगर के पेट्रोल पंप हमेशा बिक्री कम होने का रोना रोते हैं क्योंकि ₹17 प्रति लीटर सस्ता मिल रहा पेट्रोल तो ग्राहक 3 किलोमीटर दूर जाकर 17 की बचत करना चाहता है

  

 

राजस्थान समाचार: राजस्थान के पंजाब हरियाणा और पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते जिले श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत ₹122 के पार हो गई गंगानगर राजस्थान का सबसे उपजाऊ और सबसे संवेदनशील जिला भी है क्योंकि गंगानगर के साथ एक तरफ जहां पंजाब का बॉर्डर लगता है तो दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा 20 किलोमीटर दूर है बात करेंगे गंगानगर के इतिहास की तो गंगानगर का इतिहास भी अपने आप में बहुत ही दिलचस्प है 

 

यह राजस्थान के महाराजा गंगा सिंह जी का बनाया हुआ शहर है जिससे इसका नाम गंगानगर पड़ा पहले इसका नाम रामनगर हुआ करता था महाराजा गंगा सिंह जी ने पंजाब से राजस्थान को पानी देने के लिए गंग नहर का निर्माण भी करवाया जिसके कारण गंगानगर राजस्थान में होते हुए भी एकदम पंजाब जैसा है कुछ लोग तो इसे पंजाब का ही एक शहर समझते हैं उसी गंगानगर में पेट्रोल की कीमत ₹122  प्रति लीटर से भी ज्यादा है इससे एक और बड़ी दिलचस्प बात जुड़ी है कि गंगानगर जिले से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर पंजाब प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है 

उस सीमा पर बने हुए पेट्रोल पंप पर गंगानगर के मुकाबले पेट्रोल ₹17 लीटर सस्ता है और डीजल ₹11 प्रति लीटर सस्ता मिलता है आप सबको पता है कि राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और वहीं दूसरी ओर पंजाब में अभी-अभी आप पार्टी की सरकार बनी और हास्य कलाकार भगवंत मान वहां के मुख्यमंत्री बने जो कि आप पार्टी के पहले पंजाब में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट थे अब इतनी दूरी पर एक प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के भाव में इतना अंतर होना भी अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।

इसी के चलते गंगानगर के पेट्रोल पंप हमेशा बिक्री कम होने का रोना रोते हैं क्योंकि ₹17 प्रति लीटर सस्ता मिल रहा पेट्रोल तो ग्राहक 3 किलोमीटर दूर जाकर 17 की बचत करना चाहता है और वही गंगानगर जिले के तमाम किसान भी डीजल लेने के लिए 3 किलोमीटर दूर पंजाब की सीमा में स्थित पेट्रोल पंप जाते हैं जिससे राजस्थान के पेट्रोल पंप के मालिकों को भी भारी नुकसान हो रहा है और दूसरी तरफ पंजाब बोर्ड स्थित पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती है।

पेट्रोल और डीजल लेने वालों की जिसमें सबसे ज्यादा तादाद राजस्थान के किसानों  की है व राजस्थान में चलने वाली प्राइवेट बसों की रहती है आपको बता दें कि गंगानगर के पेट्रोल के जो भाव हैं वह राजस्थान में ही नहीं अपितु पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं यही कारण है कि गंगानगर की उपभोक्ता पंजाब की सीमा पर स्थित पेट्रोल पंपों की ओर रुख करते हैं गंगानगर के पेट्रोल पंप पर छोटे वाहन चालक ही पेट्रोल डलवाते हुए आपको दिखेंगे जो 100 200 का डलवाने वाले हैं ज्यादा पेट्रोल या डीजल लेने वाले 4 किलोमीटर दूर स्थित पंजाब सीमा पर लगे पेट्रोल पंप पर ही जाना पसंद करते हैं जिससे वह कम से कम 17₹ लीटर और डीजल 11₹ लीटर की बचत कर सके ।

आपको इसका गणित बताता हूं किसानों को अपने खेत में  पानी लगाने के लिए पंप की जरूरत रहती है और उस पंप को चलाने के लिए वहां इंजन लगाए गए हैं जो कि पूरा पूरा दिन चलते हैं और डीजल की खपत ज्यादा रहती है जिसके कारण वहां के किसान 200 लीटर  के जो ड्रम आते हैं उनमें डीजल लेने के लिए वह पंजाब सीमा पर स्थित पेट्रोल पंप पर जाते हैं एक किसान एक बार में एक हजार दो हजार लीटर डीजल लेकर आता है अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ₹11 प्रति लीटर की बचत के हिसाब से हजार लीटर में 11000₹ किसान के बचते हैं जो कि मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर जाकर आप बचा सकते हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ