प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक श्री खाटू श्याम कथा होगी एवं आरती के पश्चात् श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा । श्याम बाबा के कथा पूजन में बैठने के इच्छुक श्रद्धालु सेवादार योगेश कौशिक (मो. 9983780001) से सम्पर्क कर सकते हैं
श्रीगंगानगर : स्कन्द पुराण पर आधारित तीन दिवसीय संगीतमय श्री खाटू श्याम कथा 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक श्रद्धापूर्वक आयोजित की जाएगी। सेवादार योगेश कौशिक ने बताया कि शिवाजी नगर प्रथम एसएसबी रोड 3 ई छोटी स्थित श्री राधा वल्लभ धाम मन्दिर मैं आयोजित की जाएगी
इस कथा में बाल कथा व्यास नन्दिनी कौशिक जी श्रद्धालुओं को श्याम बाबा कथा द्वारा भक्ति रस से सराबोर करेंगी। श्री खाटू श्याम कथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक श्री खाटू श्याम कथा होगी एवं आरती के पश्चात् श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्रीश्याम भक्त परम श्रद्धेय गोविन्द जी महाराज के सौजन्य से आयोजित इस कथा के लिए श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस कथा में विशेष सहयोग नन्दूजी लोहेवाले का रहेगा। श्याम बाबा के कथा पूजन में बैठने के इच्छुक श्रद्धालु सेवादार योगेश कौशिक (मो. 9983780001) से सम्पर्क कर सकते हैं। समस्त श्याम प्रेमियों से श्री खाटू श्याम कथा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

0 टिप्पणियाँ