झारखंड समाचार : झारखंड -दुमका जिले के भुरकुंडा में विदेशी शराब के अवैध कारोबारी को किया पुलिस ने गिरफ्तार छापामारी में 11 पेटी शराब जब्त

झारखंड के दुमका जिले की पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण कर उसका कारोबार करने वाले एक शख्स को धर दबोचा है उसके घर मैं रखी अवैध अंग्रेजी शराब की 11 पेटियां भी जप्त कर ली गई  दुमका एसपी अंबर लकड़ा को इस संदर्भ में गुप्त सूचना मिली थी इसके आधार पर छापामारी की गयी 

झारखंड के दुमका जिले में पुलिस ने अंग्रेजी शराब के  अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया पुलिस द्वारा अवैध भंडारण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है  पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कारोबारी के ठिकाने पर छापामारी की गई इस छापामारी में पुलिस को  शराब का अवैध कारोबार करने वाले के घर पर 11 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई पुलिस ने इस अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है

 


11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड के दुमका जिले की पुलिस ने अवैध रूप से  अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसका कारोबार करने वाले व्यक्ति को धर दबोचा है पकड़े गए व्यक्ति के घर से 11 पेटी विदेशी शराब जब्त की गयी है दुमका  पुलिस अधीक्षक श्री अंबर लकड़ा को सूचना मिली थी कि भुरकुंडा में अवैध तरीके से विदेशी शराब का भंडारण कर उसे बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ नूर मोहम्मद ने बताए गए स्थान पर रेड मारी तो  वहां से 11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया


गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम तापस कुमार डे 

दुमका जिले के भुरकुंडा में अंग्रेजी शराब के अवैध भंडारण व उसके अवैध कारोबार के आरोपी तापस कुमार डे को दुमका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अवर निरीक्षक अमित कुमार के बयान पर केस संख्या 75/22 में भादवि की दफा 270 एवं 272 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47 ए के तहत  मुकदमा दर्ज किया गया कार्रवाई करने वाली टीम में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर उमेश राम उप निरीक्षक अमित कुमार सहायक  उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार व जॉन मिंज तथा सिपाही बबन प्रसाद सिंह शामिल थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ