श्रीमती ऊषा शर्मा ने पीएचडी शोध कार्य में सराहनीय सहयोग के लिए टांटिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एम.एम. सक्सेना, एकेडमिक और रिसर्च निदेशक डॉ. प्रवीण शर्मा तथा एचओडी डॉ. मोनिका का आभार व्यक्त किया है
श्रीगंगानगर : प्रोफेसर श्रीमती ऊषा शर्मा ने गृह विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने गृह विज्ञान संकाय एचओडी डॉ. मोनिका के निर्देशन में ‘किशोरों पर जंक फूड के प्रभाव के बारे में जागरूकता पर एक अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य किया है। टांटिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एम.एम. सक्सेना द्वारा श्रीमती ऊषा शर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। श्रीमती ऊषा शर्मा ने पीएचडी शोध कार्य में सराहनीय सहयोग के लिए टांटिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एम.एम. सक्सेना, एकेडमिक और रिसर्च निदेशक डॉ. प्रवीण शर्मा तथा एचओडी डॉ. मोनिका का आभार व्यक्त किया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि इससे किशोर बालक-बालिकाएं एवं शोधार्थी लाभान्वित होंगे।

.jpg)

0 टिप्पणियाँ