दिल्ली समाचार : चुनाव अपडेट - चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की खाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है , 10 जून को होगा मतदान

भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 57 रिक्त होने वाली सीटों के लिए जून से अगस्त के बीच चुनाव 10 जून को करवाया जाएगा भारत के मुख्य चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की खाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव इसलिए जरूरी हैं क्योंकि 15 राज्यों के 57 सदस्य जून से अगस्त के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं इनमें सबसे ज्‍यादा सीटें उत्‍तर प्रदेश की 11 सीटें, तमिलनाडु और महाराष्‍ट्र  की 6 , 6 , सीटें बिहार की पांच सीटें, और राजस्‍थान और कर्नाटक से 4-4 सीटें भी शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी की निर्मला सीतारमण  की सीट और पी चिदंबरम (कांग्रेस) द्वारा खाली की गई सीटों और कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीटों पर भी मतदान होगा चुनाव आयोग ने बताया कि 57 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी होगी  उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

जिन 57 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनके नाम इस प्रकार है, निर्मला सीतारमण और पी चिदंबरम के अलावा मुख्तार अब्बास नकवी, गोपाल नारायण सिंह, मीसा भारती, शरद यादव (निधन के बाद रिक्त), रेवती रमन सिंह, ससुखराम सिंह, कपिल सिब्बल, सतीश चंद्र मिश्रा, संजय सेठ, सुरेंद्र सिंह नागर, अम्बिका सोनी, प्रफुल्ल पटेल, संजय राउत, पीयूष गोयल, जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडीस (निधन के बाद रिक्त) के नाम प्रमुख हैं।

इसी तरह जिन राज्यों  की सीटें खाली हुई है वह राज्य है  उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, ओडिशा,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की रिक्त सीटों पर चुनाव होने हैं।

भारत में राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने वाले राज्यसभा के ये चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी फिलहाल उच्च सदन में 95 सीटों के साथ अव्वल है और चुनाव के बाद वह फिर 100 का आंकड़ा पार कर सकती है। राज्यसभा में मनोनीत सांसदों के सात स्थान भी इस वक्त खाली हैं।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ