राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर- जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 16वें रक्तदान शिविर का आयोजन सेवादल पदाधिकारियों व कार्यताओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

श्रीगंगानगर : जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गाँधीवादी समाज सुधारक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर 16वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा के नेतृत्व में स्वास्तिक ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कांग्रेस सेवादल व पदाधिकारियों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दीर्घायु की कामना की गई। 


स्वास्तिक ब्लड बैंक की टीम द्वारा 26 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने कहा कि रक्तदान प्रेरणादायक होता है। इससे हमारे अंदर प्रसन्नता का भाव उत्पन्न होता है। रक्तदान से हम एक साथ कई जरूरतमंद तथा मरणासन्न व्यक्तियों की जान बचा सकते हैं। प्राचीन भारत में ऋषि दाधिच ने तो अपने शरीर की अस्थियों का दान कर श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी भावना से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा अब तक 16 बार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।



जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए लागू जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है तथा राजस्थान का सर्वांगीण विकास हुआ है। जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने कहा कि आगामी कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संजयपाल स्वामी, राजेन्द्र भोभरिया, भीमराज ढुंढाड़ा, चन्द्रकुमार सोनी, सुभाष मेहता, अजय सांखला, हुकमाराम सुथार, संयुक्त व्यापार मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन बत्तरा, नीरज ठकराल, एडवोकेट अनिल बिश्नोई, पवन पटोदिया, रवि सिडाना, शंकर असवाल, मनोज शर्मा, बृजनाथ बिहारी, बहादरचंद सिहाग, रिड़मल सिंह चौहान, जयकुमार पुरानी आबादी, विजय कुमार, राजेन्द्र बराड़, सत्य वर्मा, मुकेश कुमार, संजीव कालड़ा, पंडित सुनील कुमार सहित जिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ