श्रीगंगानगर : राष्ट्र निर्माण सेवा संघ द्वारा सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की यथासम्भव सहायता की जा रही है। सचिव बिन्दु गोस्वामी ने बताया कि इसी कड़ी में पुरानी आबादी स्थित लीला धर्मशाला में जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग किया गया तथा भामाशाहों व समाजसेवियों को भी प्रेरित किया गया। बिन्दु गोस्वामी ने बताया कि इस पर अध्यक्ष रवि अरोड़ा, समाजसेवी विजय गोयल, एडवोकेट योगेश बंसल, गुरुनानक गल्र्स कॉलेज व्याख्याता अमन बंसल, ज्योतिषाचार्य कृष्ण कुमार भार्गव, राजकीय चिकित्सालय उप नियंत्रक डॉ. प्रेम बजाज, जोधपुर डिस्कॉम एएओ धर्मेन्द्र दत्त लीला, सुरेश भाटिया, पूजा गोस्वामी, निक्का जोहर, गौरीशंकर अग्रवाल, मंगल सिंह, सुधीर गोस्वामी, आदेश बाघला आदि द्वारा एयर कूलर, वाशिंग मशीन, वाटर कूलर, अलमारी, पलंग आदि घरेलू जरूरत का सामान प्रदान किया गया तथा टैंट व खाने-पीने की व्यवस्थाओं में भी योगदान दिया गया। कृष्ण कुमार भार्गव ने कहा कि जरूरतमंदो की मदद करना ही सच्ची सेवा है तथा कन्या के विवाह में सहयोग करना उत्कृष्ट सेवा कार्य है। जरूरतमंद कन्या के परिजनों ने इस सेवा कार्य की भरपूर सराहना की।

0 टिप्पणियाँ