राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हिन्दुओं व उनके आस्था स्थलों पर हो रहे हमलों के विरोध में 16 मई को किया जाएगा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राज्य की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की माँग की जाएगी विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष सतवीर सहारण पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की माँग की


श्रीगंगानगर : विश्व हिन्दू परिषद श्रीगंगानगर द्वारा राजस्थान सरकार की नाक के नीचे हिन्दुओं व उनकी आस्था के प्रतीक स्थलों पर लगातार हो रहे सीरियल हमले के विरूद्ध 16 मई 2022, सोमवार को प्रात: 11 बजे महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा इससे पूर्व जिला कलक्ट्रेट पर एक घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन दिया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद नगर मंत्री गिरधारी गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में हिन्दुओं पर हो रहे सीरियल हमलों के बावजूद राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा मौन व्रत धारण किया हुआ है। विधर्मियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सरेआम राष्ट्र विरोधी नारे लगाते हुए हिन्दुओं पर हमले व उनके आस्था स्थलों पर तोड़-फोड़ करने के बावजूद उनके विरूद्ध कार्यवाही करना तो दूर हिन्दु पीडि़त पक्ष को ही एफआईआर दर्ज नहीं करवाने के लिए धमकाया जाता है तथा पीडि़त पक्ष पर ही एफआईआर दर्ज करके उस पर नाजायज दबाव बनाया जाता है कि भविष्य में ऐसी घटना होने पर एफआईआर दर्ज नहीं करवाई जाए।

इससे विधर्मियों के हौंसलें निरन्तर बढ़ रहे हैं तथा इस प्रकार की घटनाओं की पूरे राजस्थान में लगातार पुनरावृत्ति हो रही है। इससे स्पष्ट है कि राज्य की कांग्रेस सरकार की शह पर ही निरन्तर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसलिए राज्य की गहलोत सरकार से अब न्याय की कोई उम्मीद नहीं बची है। उन्होंने नोहर में विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष सतवीर सहारण पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों को तुरन्त गिरफ्तार करके कड़ी सजा देने की माँग की है।



उन्होंने कहा कि अमन-शांति का प्रतीक राजस्थान में आज 1990 के कश्मीर जैसी स्थिति बन गई है। बहुसंख्यक हिन्दु भयभीत व सहमे हुए हैं तथा यही स्थिति रही तो उन्हें राजस्थान से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए राज्य का माहौल बिगाडऩे वाले विधर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करके हिन्दु समाज की रक्षा की जाए तथा राज्य की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करके राज्य में अमन-चैन की पुन: स्थापना की जाए। विश्व हिन्दु परिषद ने समस्त जागरूक जिलेवासियों एवं संगठनों से 16 मई 2022, सोमवार को प्रात: 10 बजे अधिकाधिक संख्या में जिला कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ