दिल्ली : मुंडका - मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास 13 मई को इमारत में भीषण आग लगी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे दिल्ली पुलिस ने मुंडका अग्निकांड मामले में तीसरे आरोपी और इमारत के मालिक मनीष लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है घटना के बाद बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा फरार हो गया था, जो इसी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता था पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में13 मई को मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बिल्डिंग में भीषण आग लग लगने से वहां मौजूद 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे आग इतनी भीषण थी कि इमारत के अंदर की दीवारें भी ढह गईं जिससे बचाव अभियान और भी मुश्किल हो गया आग इतनी भयंकर थी कि इस आग से उठते धुएं में इतनी गर्मी पैदा हो रही थी कि दमकल कर्मियों को वहां बचाओ अभियान चलाने में भी बड़ी मुश्किल हो रही थी
जिस इमारत में आग लगी थी उस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही कंपनी संचालित थी जिसके मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे आग पहले पहली मंजिल पर लगी थी जिसमें एक सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी संचालित थी और बाद में आग दूसरी मंजिलों में फैल गई घटना के समय दूसरी मंजिल पर एक मोटिवेशनल स्पीच इंवेट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जहां 100 से अधिक लोग मौजूद थे।
Delhi | 27 people have died & 12 are injured. We'll take help of the forensic team to identify the bodies. FIR has been registered. We've detained company owners. There are chances that more bodies may be recovered as rescue op is yet to be completed: S Sharma,DCP, Outer district pic.twitter.com/G3PwUa74zl
— ANI (@ANI) May 13, 2022

0 टिप्पणियाँ