सिरोही में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत: राजस्थान के सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना इलाके में रविवार को सुबह हुये भीषण सड़क हादसे (Fatal road accident) में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. मृतकों में से अभी तक तीन लोगों की ही शिनाख्त हो पाई है
राजस्थान :सिरोही - रविवार को सुबह हुये एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर की मृत्यु हो गई और इस हादसे में 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर आ रही है हादसा ट्रेलर और कार की भिड़ंत के कारण हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. घायलों का शिवगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य तेज कराये. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है
सिरोही के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह भीषण हादसा पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उठमन टोल प्लाजा के पास ही रविवार को सुबह सुबह हुआ इस भीषण हादसे में एक ट्रेलर बेकाबू होकर कार से टकरा गया जिससे कार के परखच्चे उड़ गए बताया गया कि यह कार कार सिरोही से शिवगंज की ओर जा रही थी हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हादसे में मारे गए 500 लोगों के पालड़ी के पताल में रखवा दिए गए हैं और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज करने के लिए उन्हें एंबुलेंस से शिवगंज के सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया
दुर्घटना में मारे गए थे इन लोगों की शिनाख्त हो गई है
इस भीषण ट्रेलर और कार एक्सीडेंट में मारे गये लोग अलग-अलग गांवों के हैं इनमें से तीन मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिवार वालों को इस दुर्घटना की सूचना भी दे दी गई है लेकिन इस दुर्घटना में मारी गई दो महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस इन महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है इस भयंकर हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी अब पुलिस इस हादसे की जांच करने में जुटी है

0 टिप्पणियाँ