मध्यप्रदेश समाचार : मामा के पुलिस अफसरों पर हमला , गुना में काले हिरण मारकर ले जा रहे शिकारियों से जंगल में मुठभेड़ 3 पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या , हमलावरों सख्त कार्रवाई के निर्देश

मध्यप्रदेश  : गुना - आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है SI राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए 

मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है ग्वालियर के IG अनिल शर्मा को घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर हटा दिया गया है सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधियों की पहचान हो गई है पुलिस फोर्स को भेजा गया है पुलिस हमलावरों का एनकाउंटर करने की तैयारी में है। पुलिस अधीक्षक SP राजीव कुमार मिश्रा  ने बताया  कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई  शहरोक के जंगल में 4-5 बदमाश बाइक से जाते हुए दिखे पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है SI राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए

 

 

मध्यप्रदेश जिलों के प्रभारी मंत्री शहीदों के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 

इस गोलाबारी की घटना में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष मिले हैं  प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए शहीद SI राजकुमार जाटव का शव अशोकनगर रवाना किया गया  साथ ही आरक्षक संतराम मीना का शव श्योपुर भेज गया पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव शरीर रवाना कराए आरक्षक राजीव भार्गव का अंतिम संस्कार गुना में ही किया जाएगा शहीदों के अंतिम संस्कार में जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवार के तीन जांबाज सदस्यों की मौत हो गई अपराधी कोई भी हो पुलिस से बच के जा नहीं सकते उन्होंने कहा पुलिस फोर्स के जवानों की हत्या करने वाले हत्यारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ऐसी कार्रवाई करेंगे जो दूसरे अपराधियों के लिए भी मिसाल बनेगी मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ