सूर्य ग्रहण के बाद अब जल्दी ही चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. ये दोनों ही ग्रहण महज 15 दिनों के अंतराल पर लग रहे हैं. यह साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण 16 मई यानी अगले हफ्ते सोमवार को लगने वाला है. इस बार यह पूर्ण चंद्रग्रहण लग रहा है.यह भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई 2022 को सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल नहीं लगेगा इस ग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में देखा जा सकेगा,इसी दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. यानी 16 मई को वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा और साल का पहला चंद्र ग्रहण तीनों साथ होंगे
चन्द्र ग्रहण का कारण यह होता है कि जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए जब धरती ठीक उसके सामने आ जाती है और चंद्रमा भी उसी समय पृथ्वी के सामने आ जाता है. पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है. इससे चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता. इसे ही पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन दुनिया में जहां भी यह चंद्रग्रहण लगेगा वहाँ प्रभाव काफी सकारात्मक पड़ेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी पेशा और कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ अवसर लेकर आएगा। लेन-देन के लिए अच्छा रहेगा। पैतृक मसले का हल इसमें हो सकता है। जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आने के शुभ संकेत है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और धन वृद्धि के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं, इस दिन कहीं भी प्याऊ लगवाना या कहीं मटके में पानी भरकर रखना जरूरत मंदों को चप्पल, जूते,छाता का दान मौसमी फल जैसे- आम, तरबूज, खरबूजा दान अवश्य करें, छाया दान करने वाले पेड़ लगाना, पशु-पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करनाअच्छा होता है इससे त्रिदेव प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं,
( लेखक :- डॉ ब्रह्म भाटिया हस्तरेखा विशेषज्ञ 9414220573 )


0 टिप्पणियाँ