राजस्थान समाचार : जोधपुर - ईद के त्यौहार पर जोधपुर के जालोरी गेट बालमुकंद बिस्सा सर्किल पर दो गुटों में सोमवार की रात को झंडा लगाने की बात को लेकर बवाल हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने समझाइश कर के मामले को रफा-दफा कर दोनों तरफ के झंडे हटाकर तिरंगा लगा दिया था जिससे यह उम्मीद थी कि मंगलवार सुबह स्थिति नियंत्रण में रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं मंगलवार सुबह फिर से कुछ युवकों ने वहां पथराव कर दिया स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े बल प्रयोग करके उपद्रवियों को खदेड़ दिया कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा
- जोधपुर में हुए इस हिंसक घटनाक्रम की कुछ खास बातें सिलसिलेवार आपको बताते हैं -
जालोरी गेट सर्किल के पास झंडा लगाने को लेकर हुए उपद्रव के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा मंगलवार दोपहर 1 से लगाया गया कर्फ्यू 4 मई की आधी रात यानी 12 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा
3 मई 22 मंगलवार की सुबह भारी संख्या में भीड़ जालोरी गेट सर्किल की तरफ आने लगी भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने यहां सर्किल पर लगे झंडे को हटाने की कोशिश की जिससे पुलिस द्वारा उन युवकों को रोका गया लेकिन सभी लोग झंडा हटाने की बात पर अड़ गए पुलिस अभी समझाइश कर रही थी कि किसी शरारती तत्व ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज भी किया भीड़ को बढ़ता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े जिससे स्थिति को नियंत्रण में किया गया
उपद्रवियों ने जालोरी गेट से शनिश्चरजी का स्थान रोड पर सड़क किनारे खड़े दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की. दो एटीएम के कांच फोड़ डाले. उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी.
जालोरी गेट सर्किल पर दो गुटों में बवाल को लेकर चल रहे तनाव के बीच मंगलवार सुबह नमाज के बाद फिर से कुछ युवकों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा.
सर्किल के आस-पास व बड़ी ईदगाह के चारों ओर पुलिस एवं आरएसी को तैनात कर दिया गया है. जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू 4 मई की आधी रात तक लागू रहेगा
पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में पुलिस स्टेशन प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर व सरदारपुरा और पूर्वी जिले के पुलिस स्टेशन उदय मंदिर, सदर बाजार, सदर कोतवाली, नागौरी गेट व खांडा फलसा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया.
इस घटना के बाद सरकार हरकत में आई और तुरंत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक हाई लेवल बैठक बुलाई और प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जोधपुर में देर रात जो तनाव के हालात उत्पन्न हुए थे वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं मैं प्रदेश की जनता को शांति बनाए रखने की अपील करता हूं हम तनाव खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं
इस घटना के बाद प्रशासन ने माहौल बिगड़ने केअंदेसा को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया इंटरनेट अगले आदेश तक बंद रहेगा. जालोरी गेट सर्किल के आसपास की गलियों में पुलिस अफसर खुद पैट्रोलिंग कर रहे हैं. गलियों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात है.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश के मुखिया ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन के दौरान रखे गए सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है सीएम ने स्मृति चिह्नों एवं उपहारों की नीलामी का भी कार्यक्रम रखा था उसे भी निरस्त कर दिया गया है.
राजस्थान: जोधपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। pic.twitter.com/4SG9JbPwZZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022
जोधपुर में ईद से चंद घंटे पहले हुए इस बवाल के बाद जोधपुर जिले की 80 फ़ीसदी पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया इसके साथ ही जालोरी गेट समेत कई जगहों पर मुस्लिम संगठनों के धर्म गुरुओं की मदद से शांति बनाए रखने की अपील की गई और सभी से अफवाहों पर ध्यान ना देना वह कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई

0 टिप्पणियाँ