जम्मू कश्मीर - वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी आग जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 22 के करीब श्रद्धालु घायल हुए हैं मेरी जानकारी के अनुसार यह बस कटरा से जम्मू जा रही की इस बस में कटरा के पास आग लग गई इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग बुरी तरह से झुलस गए हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों को माता के दर्शन के बाद वापस लेकर आ रही थी बस में कटरा से 3 किमी दूर नोमाई में शनि मंदिर के पास आग लग गई जम्मू जोन के ADG मुकेश सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी तरह के विस्फोटक के इस्तेमाल की बात सामने नहीं आई है।
बस का टैंक ओवर हीटिंग की वजह से फटा
जम्मू-कश्मीर के रिआसी की डिप्टी कमिश्नर बबीला रकवाल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया की ओवर हीटिंग से बस का टैंक फटने से आग लगने की आशंका जताई है पूरे मामले की जांच की जा रही है ADGP जम्मू ने बताया हादसे की जानकारी मिलने के बाद से FSL की टीम मौके पर तैनात है हादसे में घायल हुए 22 लोगों को इलाज के लिए कटरा यह अस्पताल ले जाया गया है इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को विशेष उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया किया गया।
उपराज्यपाल ने पीड़ित परिवारों को मदद का ऐलान किया
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में घायल को लोगों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है उन्होंने कहा हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद दी जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ