किसानों की माँगों का निराकरण होने पर किसान एकता की जीत बताया , कहा श्रीगंगानगर अन्न का कटोरा है। यहां के किसानों की हालत खराब है, पीने के लिए पानी नहीं है, बिजाई के लिए पानी नहीं है। राजस्थान के हक का पानी भारत सरकार पाकिस्तान को दे रही है,
श्रीगंगानगर : आम आदमी पार्टी नेता हास्य कलाकार ख्याली सहारण किसान हित में संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज श्रीगंगानगर पहुंचे। आम आदमी पार्टी के शंकर मेघवाल ने बताया कि इस मौके पर ख्याली सहारण ने कहा कि श्रीगंगानगर मेरी कर्मभूमि रही है। यहीं से मैंने चलना-बोलना सीखा है। गंगनहर में पानी नहीं आना तथा किसानों की बिजाई नहीं होना, यह स्थिति अत्यंत दुखद है।
उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर अन्न का कटोरा है। यहां के किसानों की हालत खराब है, पीने के लिए पानी नहीं है, बिजाई के लिए पानी नहीं है। राजस्थान के हक का पानी भारत सरकार पाकिस्तान को दे रही है, राजस्थान सरकार नहर की साफ-सफाई के बहाने से किसानों की फसल बिजाई के समय में नहरबंदी कर रही है। ख्याली सहारण ने कहा कि वे सिर्फ भाषण देने नहीं आए हैं, बल्कि समस्या हल होने तक किसानों के साथ रहेंगे।
तत्पश्चात् इस मुद्दे को लेकर ख्याली सहारण ने शंकर मेघवाल व अमित कारगवाल के साथ जिला कलक्टर श्रीमती रुकमणी रियार से मुलाकात की तथा किसानों की पानी की समस्या उनके सामने रखी। आज सांय किसानों की माँगों का निराकरण होने पर ख्याली सहारण ने इसे किसान एकता व संघर्ष की जीत बताया। सहारण ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रभारी विनय मिश्रा को साथ लेकर पंजाब के जल संसाधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा से किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जब भी मिलना चाहे, मिल सकता है। पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी गंगनहर व किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसम्भव साथ है।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ