महाराष्ट्र समाचार : मुंबई - फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 4 दिन आईसीयू में भर्ती रहने के बाद हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज खुद ट्वीट कर अपने फैंस को दी जानकारी

 खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए उस वीडियो में कहा कि मुझे पीठ में दर्द हो गया था जिसकी वजह से मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा और 4 दिन हॉस्पिटल में गुजारने पड़े आप लोगों की दुआओं से मैं अब बिल्कुल ठीक हो चुका हूं

मुंबई ; हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन कहे जाने वाले हर दिल अजीज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले 4 दिन से आईसीयू में भर्ती थे आज उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया न्यूज़ एजेंसी एल आई के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में रखा गया था ब्रीच कैंडी अस्पताल की ओर से बताया गया है कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया अब उन्हें हॉस्पिटल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे  अभिनेता  सनी देओल ने भी हॉस्पिटल जाकर अपने पिता की जानकारी ली वह उनके साथ काफी देर तक वहां रहे  ठीक होने के बाद अभिनेता धर्मेंद्र ने खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए उस वीडियो में कहा कि मुझे पीठ में दर्द हो गया था जिसकी वजह से मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा और 4 दिन हॉस्पिटल में गुजारने पड़े आप लोगों की दुआओं से मैं अब बिल्कुल ठीक हो चुका हूं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है 

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और मैं अपने फैंस को अपनी हर अपडेट सोशल मीडिया  पर देते रहते हैं पिछले दिनों धर्मेंद्र ने अपने फार्म पर सब्जी उगाने व गायों का दूध निकालने के लिए वीडियो शेयर किए थे बहुत ही शानदार और हर दिल अजीज अभिनेता कहे जाते हैं धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ बक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं उनके फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं धर्मेंद्र के लाखों फैंस ने भी उनकी सेहत के लिए दुआ की धर्मेंद्र बहुत जल्दी आप को एक नई फिल्म में नजर आएंगे  

धर्मेंद्र की नई फिल्म राखी और रानी की प्रेम कहानी भी जल्द रिलीज होगी -

धर्मेंद्र जल्द ही अपने दोनों बेटों बॉबी देओल और सनी देओल के साथ दिखाई देंगे इस फिल्म में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी नजर आएंगे इसके साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर सिंह भी राखी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा है यह फिल्म फरवरी 2023 में रिलीज की जाएगी इसमें धर्मेंद्र और जया बच्चन 1975 के बाद पहली बाहर नजर आएंगे  धर्मेंद्र और जया बच्चन 48 साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर राखी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की टीम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी इन तस्वीरों में उनके साथ शबाना आजमी आलिया रणबीर और फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर भी दिखाई दे रहे थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ