ईमानदार और कर्मठ लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी’ जनता की आवाज़ बन विपक्ष की भूमिका निभाएगी आप, एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा से परेशान हो चुकी हैं जनता दिल्ली और और पंजाब जैसी ईमानदार सरकार राजस्थान में भी देने का वादा’
श्रीगंगारनगर : संगठन विस्तार और राजस्थान में चुनावी तैयारियों के साथ आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकर्ता संवाद यात्रा आज श्रीगंगानगर पहुंची। आप के राजस्थान चुनाव प्रभारी और द्वारका के विधायक विनय मिश्रा ने नए व पुराने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके साथ ही बहुत बड़ी तादाद में नए लोगों ने विनय मिश्रा से मुलाक़ात कर पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा व्यक्त की।
विनय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। साथ ही श्रीगंगानगर जिले की जीवनदायिनी नहरों में पंजाब से आ रहे औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट, जहरीले काले दूषित कैमिकलयुक्त पानी की समस्या, प्रचंड गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती, पंजाब की तुलना में श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल की दरों में लगभग 20 रूपये प्रति लीटर का भारी-भरकम अंतर, अपराधों में अत्याधिक बढ़ौतरी, नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, अवैध रूप से बढ़ रहे नशे की बिक्री, भारी-भरकम बिजली की दरें, नहरों में पानी की चोरी, नहरों में पर्याप्त पानी नहीं चलने, नहर मरम्मत के नाम पर मात्र लीपापोती करने जैसी समस्याओं को सुन कर जनता की आवाज़ बन इन समस्याओं को उठाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर में संगठन विस्तार के समय ईमानदार और कर्मठ लोगों को उचित जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी।
विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को बचाने व भाजपा सत्ता पाने के सपने में खोई हुई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अब असली विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज़ उठायेगी। राजस्थान की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की सरकार देख चुकी है। जनता के सामने कोई विकल्प नहीं होने से वे एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को इस उम्मीद में जिताती रही है कि शायद अबकी बार कोई अच्छी निर्णय हो। लेकिन, दुर्भाग्य है कि राजस्थान की जनता हर बार ठगा सा महसूस करती है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और किसानों के हित में जो शानदार काम हुए हैं उससे जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। राजस्थान की जनता भी अब दिल्ली और पंजाब जैसी सरकार चाहते है। इसलिए आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी जगह बना रही है।
विनय मिश्रा ने बताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव है और आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार को खत्म करना, पारदर्शी शासन उपलब्ध कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सुधार, महंगाई और बेरोजगारी को रोकने के लिए स्थानीय उद्योग धंधों तथा व्यापार का विकास, किसानों को उनकी उपज का लाभ दिलाना, दूषित जल की पानी की समस्या से निजात दिलाने जैसे मुद्दों को लेकर हम चुनाव लड़ेंगे। हमारा फोकस स्थानीय मुद्दों पर भी रहेगा। स्थानीय मुद्दों की अलग से रणनीति और कार्य योजना बनेगी।

0 टिप्पणियाँ