एक पहल फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में हेयर डोनेशन कैम्प में महिलाओं ने कैंसर पीडि़तों के लिए हेयर डोनेट किए
श्रीगंगानगर : कैंसर पीडि़तों के लिए अनूठी पहल करते हुए एक पहल फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आज हेयर डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया एक पहल फाउंडेशन अध्यक्ष रजनी चौपड़ा तथा भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा श्रीमती अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि अग्रसेन नगर स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि विभाग सहायक निदेशक प्रीति गर्ग थी, जिन्होंने इस सेवा कार्य की भरपूर सराहना की।
इस मौके पर 40 महिलाओं द्वारा कैंसर रोगियों के लिए अपने हेयर डोनेट किए गए। प्रकल्प प्रभारी शैली बंसल ने बताया कि हेयर डोनेशन कैम्प में एकत्रित बालों को ‘हेयर फॉर होप, मुम्बई’ को दिया जाएगा, जिनके द्वारा इन बालों से विग बनाकर कैंसर रोगियों को दी जाएगी। इस शिविर में तनु ब्यूटी पार्लर तथा विशाल ब्यूटी पार्लर का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर एक पहल फाउंडेशन अध्यक्ष रजनी चौपड़ा, प्रकल्प प्रभारी शैली बंसल, भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा अध्यक्ष मंजू गर्ग मीना झूंथरा, संगीता अग्रवाल, कोमलदीप, पूनम अग्रवाल, पूनम गर्ग, वैशाली, रीना चड्ढा, सोनम बोस, संतोष बंसल सहित अनेक महिलायें उपस्थित थीं।
आपको बता दें की भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा कीअध्यक्ष मंजू गर्ग समाज सेवा के कामों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती हैं वह ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है श्रीमती मंजू गर्ग द्वारा बहुत से समाज सेवा के कार्यक्रमों में भाग लिया है वह बहुत सी जलकल्याणकारी योजनाओं को साकार रूप दिया है श्री गंगानगर में भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा की सबसे ज्यादा एक्टिव अध्यक्ष हैं जिन्होंने ऐसी ही बड़ी-बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं मैं भाग लिया उनके साथ उनका पूरा ग्रुप भी उनके हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलता है इसी कड़ी में आज कैंसर पीड़ितों के लिए महिलाओं द्वारा अपने बाल डोनेट करना भी एक बहुत बड़ी सेवा है इसका भी पूरा श्रेय भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा की अध्यक्षा मंजू गर्ग व एक पहल फाउंडेशन की अध्यक्ष रजनी चोपड़ा को ही जाता है जिन्होंने अपने प्रयासों से यह कैंप लगाया और उसे कामयाब किया



0 टिप्पणियाँ