दिल्ली समाचार : भारतीय वायुसेना का जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ,हनीट्रैप के जरिये महिला ने इस तरह फंसाया था जाल में

भारतीय वायु सेना के एक जवान को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है आरोपी  की पहचान कानपुर के रहने वाले देवेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र शर्मा ने भारतीय सेना से जुड़ी कई एमवे गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को  भेज रहा था।  इस काम के बदले उसे हवाला के जरिये  मोटी रकम  दी जाती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सार्जंट देवेंद्र शर्मा को सुब्रतो पार्क स्थित वायु सेना के रिकार्ड कार्यालय में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है हनी ट्रैप में फंसाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ देवेंद्र शर्मा से वायु सेना से संबंधित रक्षा प्रतिष्ठानों और अधिकारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी व दस्तावेज लेती थी जासूसी करने के एवज में देवेंद्र शर्मा को रुपये भी दिए जाते थे।

यह भी पता चता है कि आरोपि देवेंद्र शर्मा को हनीट्रैप के जरिये जाल में फंसाया गया और फिर सेना से जुड़ी जानकारी हासिल की गईं पुलिस सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (isi)आइएसआइ के लिए जासूसी के शक में काफी समय से सुरक्षा एजेंसियां आरोपी देवेंद्र शर्मा पर नजर बनाए हुए थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब जासूसी के आरोप में देवेंद्र शर्मा को गिरफ़्तार किया है। बताया जा रहा है  कि  इस पूरे मामले में पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई (isi) का हाथ होने का अंदेशा है। आरोप है कि देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसा कर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने में प्रयास किया गया है। जैसे कितने रडार कहां-कहां तैनात हैं। उच्च अधिकारियों के नाम व पते मांगे गए। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को 6 मई को खुफिया एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है।आरोपित देवेंद्र शर्मा की पत्नी के बैंक एकाउंट में दिल्ली पुलिस को कुछ संदिग्ध ट्रांसेक्शन भी मिली हैं।

आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा बताया गया है. इस पूरे काम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का हाथ होने का अंदेशा है. दिल्ली पुलिस  ने जानकारी दी है कि आरोप है कि पहले भारतीय वायुसेना के जवान देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई है

आरोपी देवेंद्र शर्मा कानपुर का रहने वाला  

पुलिस के अनुसार आरोपी देवेंद्र शर्मा कानपुर का रहने वाला है  देवेंद्र शर्मा की फेसबुक पर एक महिला से  दोस्ती हुई जिसके बाद देवेंद्र शर्मा को फोन के जरिये ट्रैप में लिया गया और फिर उससे संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई  जिस मोबाइल फोन नम्बर से वह फेसबुक की महिला दोस्त आरोपी देवेंद्र शर्मा से बात करती थी वह भारतीय मोबाइल कंपनी का नंबर है पुलिस उस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है शक है कि इस पूरे काम मे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (isi) आइएसआइ का हाथ है सिर्फ पुष्टि होने का इंतजार है क्योंकि इससे पहले भी भारतीय सेना के कई अफसर-कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं जो आइएसआइ के लिए जासूसी करते थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ